{"_id":"6ac8f170ab661cf78e004920","slug":"narendra-daljit-saurav-aman-and-yashpal-topped-the-list-solan-news-c-176-1-ssml1044-181248-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नरेंद्र, दलजीत, सौरव, अमन व यशपाल अव्वल रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नरेंद्र, दलजीत, सौरव, अमन व यशपाल अव्वल रहे
Sat, 10 Oct 2026 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
नालागढ में एंटी चिट्टा वाकथान में भाग लेते हुए युवा- संवाद।
नालागढ़ में एंटी चिट्टा वाॅकथाॅन 3500 युवाओं ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। ‘नशे नू ललकार, नौजवाना दी पुकार’ के संदेश के साथ नालागढ़ में एंटी-चिट्टा वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसमें 3500 से अधिक युवाओं ने भाग लेकर नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक हरदीप सिंह बावा ने की।
विधायक ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेलकूद और समाज निर्माण में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के लिए हिमाचल में कोई जगह नहीं है। प्रदेश सरकार एनडीपीएस अधिनियम को सख्ती से लागू कर रही है। चिट्टे के कारोबारियों की सूचना देने वालों को इनाम दिया जा रहा है और उनकी पहचान गुप्त रखी जाती है। इस दौरान विधायक ने प्रतिभागियों को नशा निवारण की शपथ भी दिलाई।
एसडीएम नरेंद्र आहलूवालिया ने कहा कि वॉकथॉन का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज को नशे के खिलाफ एकजुट करना है।
विज्ञापन
विभिन्न वर्गों के विजेता सम्मानित
वॉकथॉन में विभिन्न वर्गों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पुरुष वर्ग में नरेंद्र, दलजीत, सौरव, अमन और यशपाल ने पहला स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में आंचल वंदिका, नंदिता, पूजा और सृष्टि अव्वल रहीं। अंडर-20 वर्ग में संदीप, उमादत्त, जसविंदर, शुभम और अमनदीप ने जीत दर्ज की। भगवती को साइकिल विशेष पुरस्कार के रूप में दी गई। प्रदीप राणा, अमरीक सिंह, पवन, रणजीत, राम कमल और गागुवाल के प्रधान रविंद्र को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।
रक्तदान शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने रक्तदान शिविर लगाया। पंजाबी कलाकार परवेज आलम और स्कूली बच्चों ने देशभक्ति व नशा निवारण पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। व्यसन मुक्त सुख जोहल ने अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर खंड कांग्रेस समिति अध्यक्ष बाबू राम, जिला परिषद सदस्य योगेश्वर राणा, पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।