{"_id":"6894be90e2381b9a3c0624e0","slug":"nalagarh-ramshahr-shimla-road-closed-for-the-second-day-due-to-landslide-solan-news-c-176-1-ssml1040-150057-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: भूस्खलन से नालागढ़-रामशहर-शिमला सड़क दूसरे दिन भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: भूस्खलन से नालागढ़-रामशहर-शिमला सड़क दूसरे दिन भी बंद
विज्ञापन
कुमारहट्टी के पास बंद है सड़क
विधायक हरदीप बावा ने अधिकारियों के साथ किया दौरा
वैकल्पिक मार्ग से यातायात संचालन के दिए निर्देश
कटली गांव में भूस्खलन प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर किया शिफ्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-रामशहर-शिमला सड़क पर कुमारहट्टी के पास भारी भूस्खलन के चलते मार्ग दूसरे दिन भी यातायात बाधित रहा। वीरवार को नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने एसडीएम राजकुमार, पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया।
विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त मार्ग के दोनों ओर से जेसीबी मशीनों की सहायता से मलबा हटाकर यातायात सुचारू किया जाए। साथ ही वैकल्पिक मार्गों की संभावना पर भी चर्चा की गई। विधायक बावा ने बताया कि जब तक मुख्य मार्ग बहाल नहीं होता, तब तक रामशहर और नालागढ़ की ओर से आने वाले वाहन क्वारनी-मित्तियां-बहरूर-वैद दा जोहड़ होकर नालागढ़ मार्ग का उपयोग करें।
इस दौरान विधायक ने नंड पंचायत के कटली गांव में भी हालात का जायजा लिया। वहां भारी बारिश के कारण पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है। प्रभावित लोगों को पास के मंदिर में अस्थायी रूप से शिफ्ट किया गया है। स्थानीय लोगों की मांग पर विधायक ने अधिकारियों को खेतों को नुकसान पहुंचा रहे चोए के पानी को दूसरी दिशा में मोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही जल शक्ति विभाग को पानी की आपूर्ति जल्द बहाल करने को कहा।
विज्ञापन
इस मौके पर डीएसपी भीष्म ठाकुर, तहसीलदार हुस्न चौधरी, पंचायत प्रधान सपना देवी, नायब तहसीलदार राजेंद्र कुमार, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता परवरसर सिंह, जेई दिनेश धीमान व जसविंद्र सिंह उपस्थित रहे।