{"_id":"61e460b00dc6e51f61174065","slug":"nalagarh-baddi-nh-closed-for-cutting-trees-from-toll-barrier-to-red-light-chowk-in-bbn-news-solan-news-sml396816242","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी में टोल बैरियर से रेड लाइट चौक तक एनएच रहा बंद, वाहन किए डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी में टोल बैरियर से रेड लाइट चौक तक एनएच रहा बंद, वाहन किए डायवर्ट
विज्ञापन
नालागढ़ मार्ग पर पेड की कटाई करते हुए मजदूर। संवाद
- फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। नालागढ़-बद्दी नेशनल हाईवे पर टोल बैरियर से रेड लाइट चौक तक पेड़ कटाई का कार्य तीसरे रविवार को भी जारी रहा। बिजली के तार आड़े आने से पेड़ों की कटाई का कार्य काफी धीमी गति से चला। शनिवार रात ठेकेदार ने इलाके से तारों को हटाने का कार्य किया।
इसके बाद सुबह उस स्थान पर पेड़ कटाई का कार्य किया गया। पेड़ कटने के बाद तार जोड़ दिए गए। बताया जा रहा है कि रेड लाइट तक कटाई के लिए अभी और समय लगेगा। नालागढ़ एसडीएम और एनएच के सहायक अभियंता दिनेश पुनिया ने वन और पुलिस विभाग के कर्मियों के साथ मौके पर आकर जांच की। वहीं ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने के लिए कहा गया।
पिंजौर से नालागढ़ तक मार्ग फोरलेन बनने जा रहा है। बद्दी से नालागढ़ मार्ग पर इन दिनों पेड़ की कटाई और सड़क की चपेट में आने वाले मकानों को तोड़ने का कार्य जोरों पर चल रहा है। टोल बैरियर से बद्दी तक हर रविवार को पेड़ कटाई हो रही है।
विज्ञापन
रविवार को भी कटाई का कार्य जारी रहा। इस दौरान रेड लाइट से लेकर टोल बैरियर तक राष्ट्रीय मार्ग बंद रहा। वाहनों ने बरोटीवाला मार्ग से वाया सनसिटी होते हुए हरियाणा में प्रवेश किया। इसके चलते बरोटीवाला मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। बाहर से आने वाले वाहन भी इसी मार्ग से अंदर आए।
बिजली बंद होने से लाज मोटर्स, मोतिया प्लाजा, महिंद्रा मोटर्स, आशीष होटल समेत दर्जनों संस्थानों की बिजली सुबह से गुल रही जिससे कामकाज प्रभावित रहा। हरियाणा से हिमाचल आने वाले लोगों को टोल बैरियर से पहले ही वाया सनसिटी मार्ग से सिक्का होटल होते हुए बद्दी आना पड़ा।
कई वाहन चालकों को रास्ते का पता न होने पर भटकना पड़ा। एनएच के सहायक अभियंता दिनेश पुनिया ने बताया कि पेड़ों की लंबाई अधिक होने से कटाई का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। इससे नुकसान का ज्यादा खतरा बना हुआ है।
कटाई करने वाले ठेकेदार के पास कामगारों की कमी नहीं है लेकिन नुकसान को बचाते हुए पेड़ इलेक्ट्रिक मशीन से काटे जा रहे हैं। अभी तक 80 फीसदी राष्ट्रीय मार्ग की जमीन से पेड़ काट दिए हैं। कुछ दिनों के भीतर बद्दी और साथ लगते पेड़ों की कटाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
नालागढ़ के एसडीएम ने मौके का दौरा किया और ठेकेदार को कम नुकसान करने की हिदायत देते हुए काम में तेजी लाने के लिए कहा गया।