फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nalagarh administration challaned for garbage

प्रशासन ने तोड़े तीन ढाबे, आधा दर्जन से ज्यादा को नोटिस

Sat, 08 Feb 2020 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। उपमंडल प्रशासन ने औद्योगिक हब बीबीएन को चले मेगा स्वच्छता अभियान में सरकारी भूमि पर बने तीन ढाबे तोड़ दिए। जबकि अन्य आधा दर्जन से अधिक ढाबों से फैलाई जा रही गंदगी पर उन्हें नोटिस जारी किए हैं। प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई में यह भी पाया गया कि लोगों ने भवन बनाकर किराये पर दिए हैं। वहां रहने वाले लोग कूड़ा खुले में व सरकारी भूमि पर फेंक रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे भवनों को भी टीम सूचीबद्ध कर रही है। जल्द ही इन पर कार्रवाई करते हुए बिजली पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। प्रशासन के मेगा स्वच्छता अभियान के तहत जेसीबी, ट्रैक्टरों व उद्योगों के कामगारों सहित जनप्रतिनिधियों की मदद से 245 टन गारबेज एकत्रित करके म्यूनिसिपल सोलिड वेस्ट मेनेजमेंट प्लांट केंदूवाल भेजा गया है। यह अभियान अभी और जारी रहेगा। क्षेत्र की खड्डों की व्यापक तौर पर सफाई की जा रही है।
विज्ञापन

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई : देष्टा
एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि सरकारी भूमि पर बने तीन ढाबे हटा दिए हैं और कई ढाबों को गंदगी फैलाने पर नोटिस थमाए हैं। उन्होंने कहा कि कई ऐसे भवनों की सूची तैयार की जा रही है जो किराये पर दिए हैं और वहां के लोग कूड़ा कचरा खुले और सरकारी भूमि पर फेंक रहे हैं। जल्द ही इन्हें नोटिस जारी कर इनके बिजली-पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed