फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nagar Kirtan led by Panj Pyaras in Nalagarh

Solan News: नालागढ़ में पंज प्यारों की अगुवाई में निकला नगर-कीर्तन

Sat, 03 Jan 2026 01:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan led by Panj Pyaras in Nalagarh
नालागढ़ में निकाले गए नगर कीर्तन में पांच प्यारों के साथ संगत- स्रोत- सिंह सभा
श्री गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में तका पार्टी ने दिखाए करतब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से सिखों के 10वें गुरु श्री गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नालागढ़ शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। पंज प्यारों की अगुवाई में निकले इस नगर-कीर्तन में भारी संख्या में संगत ने हाजिरी भरी। इस दौरान गतका पार्टी के हैरतअंगेज करतब आकर्षण का केंद्र रहे। शुक्रवार सुबह गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ साहिब के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। सुबह 11 बजे अरदास के बाद नगर-कीर्तन रवाना हुआ, जो नालागढ़ बाजार, रविदास मंदिर, न्यू नालागढ़, चौकीवाला, रडियाली और रोपड़ चौक से होता हुआ वापस गुरुद्वारा परिसर में संपन्न हुआ। बैंड-बाजे की मधुर धुन और बोले सो निहाल के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। संगत मार्ग में गुरबाणी का सिमरन करते हुए चल रही थी। इस अवसर पर पूर्व विधायक केएल ठाकुर, समाजसेवी हरप्रीत सैनी, सिख स्टूडेंट फेडरेशन ग्रेवाल के अध्यक्ष सतनाम सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह जोली, परमजीत सिंह ग्रेवाल, महेंद्र सिंह, जसपाल सिंह, अजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह, गुरचरण सिंह, जीत सिंह और कुलवंत सिंह उपस्थित रहे।

जगह-जगह लगा लंगर
नगर कीर्तन का शहरवासियों ने भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह चाय-पकौड़े और फल आदि के लंगर लगाए गए। शिरोमणि अकाली दल के सदस्य डॉ. दलजीत सिंह भिंडर ने बताया कि 5 जनवरी को प्रकाश पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी कड़ी में नालागढ़ में 4 जनवरी को अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा, जिसमें रागी जत्था भाई रौनक सिंह और कथा वाचक भाई सुखविंद्र सिंह थली संगत को गुरु इतिहास से जोड़ेंगे।

नालागढ़ में निकाले गए नगर कीर्तन में पांच प्यारों के साथ संगत- स्रोत- सिंह सभा

नालागढ़ में निकाले गए नगर कीर्तन में पांच प्यारों के साथ संगत- स्रोत- सिंह सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed