फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Naati, Bhangra and Haryanvi folk dances were the centre of attraction.

Solan News: नाटी, भंगड़ा, हरियाणवी लोक नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र

Sat, 27 Dec 2025 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
राजपुरा स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी किए सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजपुरा में वार्षिक समारोह मनाया गया। इस मौके पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विधायक हरदीप सिंह बावा ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार बांटे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की नाटी, भंगड़ा, गिद्दा, हरियाणवी लोक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर शिक्षा, एनएसएस, खेलकूद में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य अजय कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और विधायक से स्कूल में और कमरों की निर्माण की मांग रखी। विधायक ने छात्रों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित के मेहनत करने का आह्वान किया। विधायक स्कूल में नए कमरे बनाना का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजपुरा के प्रधान सुरेंद्र सिंह, गागुवाला के प्रधान दीदार सिंह, योगेश कुमार, जितेंद्र सिंह, मोहन सिंह, ज्ञान सिंह, उजागर सिंह, भूपेंद्र सिंह, कबड्डी कोच संजीव ठाकुर, करनैल सिंह सैणी, नरेंद्र पाल, अरुण कुमार, सुशीला देवी, रोशन लाल, अमित कुमार, गुरजीत, हरविंद्र, बिमला देवी, सुरेश, सरोज कुमार, यशपाल व दिनेश ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed