{"_id":"661fc44a9e167d9ea20254b4","slug":"n-friends-colony-of-nalagarh-protected-animals-will-not-be-able-to-enter-solan-news-c-176-1-ssml1040-119866-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ की फ्रेंड्स कॉलोनी में \n\nनहीं घुस पाएंगे संरक्षित पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ की फ्रेंड्स कॉलोनी में नहीं घुस पाएंगे संरक्षित पशु
Wed, 17 Apr 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 17 Apr 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद ने वार्ड-7 की दो गलियों में लगवाए गेट
इससे पहले पशुओं के आतंक से परेशान थे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ में पिछले काफी समय से गलियों में घूमने वाले संरक्षित पशु लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। बेशक सरकार ने इनके लिए गोशालाएं भी खोल रखी हैं। मगर लोग बाहर से ट्रकों में भर कर पशुओं को यहां छोड़ जाते हैं। ये पशु खाने की तलाश में गलियों में घूमते रहते हैं जिससे आने5जाने वालों को परेशानी होती हैं।
लेकिन अब नालागढ़ की फ्रेंड्स कॉलोनी के लोगों को इन संरक्षित पशुओं से लोगों को निजात मिलेगी। नगर परिषद के वार्ड नंबर-7 के पार्षद अमरिंदर सिंह ने दो गलियों के मुहाने पर गेट लगवा दिए हैं। इनके लग जाने से अब संरक्षित पशु मुख्य सड़क तक ही सीमित रहेंगे। अंदर गली में नहीं आ सकेंगे। इससे स्थानीय लोगों को अब काफी राहत मिलेगी। वार्ड नंबर-7 के पूर्व मनोनीत पार्षद सौरभ धीमान, मदन गोपाल ठाकुर, नरेंद्र सिंह राणा, संजीव बस्सी, रणदीप बस्सी, मोनू भाटिया और प्रवीण विनायक ने गेट लगाने का स्वागत किया है और पार्षद अमरिंदर भिंडर को साधुवाद दिया है।