{"_id":"6a68af9289141c1e5805ecf0","slug":"murder-of-lady-in-solan-solan-news-c-176-1-ssml1040-175157-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बेटे को बचाने आई महिला को दिया धक्का, मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बेटे को बचाने आई महिला को दिया धक्का, मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अर्की के कुईरू में मामूली विवाद को लेकर हुई थी मारपीट
एसपी पहुंचे मौके पर, फोरेंसिक टीम ने जुटाए जरूरी सबूत
आरोपी को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। पुलिस थाना अर्की के तहत गांव कुईरू में मामूली विवाद में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अर्की न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुईरू गांव के ही व्यक्ति हरदीश कुमार उर्फ हनी पुत्र विजय सिंह ने पहले महिला के बेटे शुभम का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर बेटे को बचाने पहुंची उसकी मां को आरोपी ने धक्का दे दिया, जिससे वह करीब 10 फीट नीचे डंगे पर जा गिरी और उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। इसके बाद उसे 108 एंबुलेंस में अर्की अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान मीना देवी (56) पत्नी गोबिंद राम निवासी गांव कुईरू (शहरोल) निवासी अर्की सोलन के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सोलन समेत डीएसपी दाड़लाघाट व थाना प्रभारी अर्की मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी सबूत जुटाए।
मृतका के बेटे शुभम ने बयान में बताया कि वह पेशे से चालक है। शाम के समय अपने घर के समीप सड़क पर टहलने गया था। जब पैदल अपने घर की ओर आ रहा था, तभी हरदीश ने अकेला देखकर अचानक उसका गला पकड़ लिया। उसके चंगुल से छूटकर भागा तथा कुछ दूरी पर पहुंचकर अपनी मां मीना देवी को फोन कर बताया। इसके बाद मां तथा पत्नी मौके पर पहुंचीं। जब झगड़े का कारण पूछने लगे हरदीश ने फिर गले से पकड़ लिया तथा अपनी जेब से शराब की बोतल निकालकर हमला करने का प्रयास किया। बचाव करने पर बोतल जमीन पर लगकर टूट गई। जब मां और पत्नी छुड़ाने का प्रयास करने लगीं, तो हरदीश ने मां को धक्का दे दिया, जिससे लगभग 10 फीट नीचे गिर गईं और उनके सिर तथा नाक से खून बहने लगा। पत्नी को भी धक्का दे दिया, जिससे वह पास की सीढ़ियों के निकट गिर गई। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए, जिसके बाद हरदीश वहां से भाग गया। इसके बाद मां को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अर्की लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एसपी सोलन टी साई वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम आईजीएमसी शिमला में करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।