{"_id":"61c36d4e26db5a356214d21f","slug":"murder-accused-absconding-from-shimla-arrested-at-parvanno-solan-news-sml3942947100","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला से फरार आरोपी परवाणू सेब मंडी के पास दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला से फरार आरोपी परवाणू सेब मंडी के पास दबोचा
विज्ञापन
शिमला के देहा से फरार हुए हत्या के आरोपी को पकड़ कर लाती पुलिस। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन/परवाणू। शिमला के उपमंडल ठियोग से फरार हत्या के आरोपी को प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सेब मंडी परवाणू के पास खोखे में बैठ शराब का सेवन कर रहा था। शराब के पीने के बाद वह जहरीले पदार्थ का सेवन करने की कोशिश में था लेकिन पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। परवाणू पुलिस की मुस्तैदी से फरार आरोपी को पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार शिमला के देहा में 52 व्यक्ति की दो युवकों ने हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन 21 वर्षीय सुनील टेक्टा निवासी कलगांव फरार हो गया। शिमला पुलिस ने आरोपी के फरार होने की सूचना सोलन पुलिस को दी।
पुलिस ने कालका-शिमला नेशनल हाईवे समेत चोर रास्तों पर नाके लगा दिए और प्रदेश की सीमाओं को सील कर दिया। पुलिस ने शिमला से जाने वाले वाहनों पर नजर रखी। इसी बीच युवक की मोबाइल लोकेशन परवाणू में ट्रेस हुई।
विज्ञापन
इसके बाद डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा, थाना प्रभारी परवाणू दया राम ठाकुर और इंस्पेक्टर मुनीष व अन्य टीम मोबाइल लोकेशन के आधार आरोपी को पकड़ने के लिए निकली। जैसे ही टीम सेब मंडी परवाणू के पास पहुंची तो खोखे में बैठा व्यक्ति पुलिस को देख भगने का प्रयास करने लगा।
इसी बीच पुलिस ने आरोपी तुरंत दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी से पुछताछ की तो पता चला कि आरोपी ने शराब पी है और इसके बाद वे जहरीले पदार्थ के सेवन की फिराक में था। मौके से पुलिस ने जहरीला पदार्थ भी बरामद किया है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि शिमला से फरार आरोपी को दबोच लिया गया है।
क्राइम बैठक में ही बनाई रणनीति
परवाणू में बुधवार को क्राइम बैठक आयोजित की गई थी। इसी दौरान सूचना मिली कि फरार आरोपी की मोबाइल लोकेशन परवाणू में है। सूचना के बाद तुरंत पुलिस ने क्राइम बैठक के दौरान पकड़ने की रणनीति तैयार की और कुछ ही समय में आरोपी को पकड़ लिया।