फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Municipal corporation will build martyr's memorial in double wall

Solan News: नगर निगम दोहरी दीवार में बनाएगा शहीदी स्मारक

Thu, 15 Jun 2023 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 15 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will build martyr's memorial in double wall
शहीदी स्मारक की तैयार की गई ड्राइंग। संवाद
टैक्सी की भी आस-पास होगी खड़े होने की व्यवस्था
विज्ञापन

रानी झांसी सहित अन्य शहीदों की भी लगाई जाएंगी प्रतिमाएं
फोरलेन निर्माण की जद में आया था चंबाघाट में बना शहीद स्मारक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर की दोहरी दीवार में नगर निगम की ओर से शहीदी स्मारक बनाया जाएगा। इसके लिए निगम ड्राइंग तैयार कर ली है। इसके अनुसार शहीद स्मारक में रानी झांसी की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। वहीं अन्य शहीदों की प्रतिमा भी पार्क में लगाई जाएंगी। शहीदी स्मारक के साथ टैक्सी स्टैंड भी बनाया जाएगा। इसमें टैक्सियों के खड़े होने की व्यवस्था की जाएगी। इतना ही नहीं इसके आसपास पौधे, घास भी लगाई जाएगी, ताकि इसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएं।
इसके अलावा प्रत्येक प्रतिमा के साथ पट्टिका भी लगाई जाएगी। इससे उनका जीवन परिचय भी लिखा जाएगा। बस ठहराव के लिए भी अलग से जगह बनेगी। वहीं निगम की ओर से कुछ दुकानें बनाने की योजना भी तैयार की जा रही है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं भी मिल सकें। दोहरी दीवार मुख्य जगह होने के कारण निगम की ओर से यहां पर स्मारक बनाने का निर्णय लिया है। ऐसे में यहां शहीद स्मारक बनने से यह शहरवासियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। वहीं बाहर से आने वाले लोग और युवा शहीदों के बारे में जानकारी भी ले पाएंगे।
विज्ञापन

गौर रहे कि इससे पहले चंबाघाट में भी शहीदी स्मारक का निर्माण किया गया था। इसमें रानी झांसी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। लेकिन यह शहीद स्मारक फोरलेन निर्माण की जद में आ गया। जिसके चलते उसे वहां से हटाना पड़ा। हालांकि इस प्रतिमा को पुलिस लाइन में रखा गया है। इसके बाद से निगम की ओर से शहीद स्मारक बनाने को लेकर जगह की तलाश की जा रही थी। अब दोहरी दीवार में इसके लिए जगह का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
दोहरी दिवार में शहीदी स्मारक बनाया जाएगा। इसके लिए ड्राइंग तैयार कर ली गई है। शहीद सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। इसके बनने से युवा पीढ़ी को भी इनके जीवन परिचय से कुछ सीखने को मिलेगा। जल्द इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
राजीव कौड़ा,
उपमहापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed