{"_id":"613b9c658ebc3eb4e14d20e5","slug":"municipal-corporation-solan-to-supply-every-third-day-in-solan-city-solan-news-sml383330177","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम सोलन अब शहर में तीसरे दिन देगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम सोलन अब शहर में तीसरे दिन देगा पानी
विज्ञापन
Municipal corporation Solan to supply every third day in Solan city
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। लंबे समय से पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। अब नगर निगम शहर में तीसरे दिन पानी की सप्लाई देगा। अश्वनी और गिरि पेयजल योजनाओं से जलशक्ति विभाग नगर निगम के मुख्य स्टोरेज टैंकों तक पानी पहुंचा रहा है। बरसात के मौसम में दिक्कतों के बाद अब पानी की आपूर्ति सामान्य होने लगी है।
नगर निगम के पास वर्तमान में 14 से 17 लाख गैलन पानी पहुंच रहा है। इसकी संख्या 20 लाख गैलन तक पहुंचते ही शहर में पानी की सप्लाई रोजाना बहाल हो जाएगी। बीते दो माह से शहर में पानी को लेकर लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ी। लोगों को सातवें दिन पानी की सप्लाई वार्डों में दी जा रही थी। नगर निगम कार्यालय में रोज लोग शिकायत कर पानी की मांग कर रहे थे।
इस बीच भाजपा-कांग्रेस के भीतर आमने-सामने की लड़ाई भी शुरू हो गई। भाजपा पार्षद कांग्रेस पर चुनाव में किए गए वादे के अनुसार मुफ्त पानी देने पर अड़े हैं। भाजपा पार्षद निगम कार्यालय में एक दिन का धरना देकर आंदोलन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
नगर निगम के जेई विनोद पाल ने कहा कि टैंकों में 14 से 17 लाख गैलन पानी पहुंच रहा है। इस बीच शहरवासियों को तीसरे दिन सप्लाई शुरू कर दी गई है। बरसात में गाद और अन्य कारणों से पानी नहीं पहुंच पा रहा था। अब स्टोरेज टैंकों में नियमित मात्रा में पानी पहुंच रहा है। लोगों को अब पानी की किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी।