फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Mumbai pharma employee found hanged in a Baddi hotel room

होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला मुंबई का कर्मचारी

Thu, 02 Dec 2021 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mumbai pharma employee found hanged in a Baddi hotel room
Mumbai pharma employee found hanged in a Baddi hotel room
बद्दी (सोलन)। बद्दी के एक निजी होटल के कमरे मुंबई की फार्मा कंपनी में कार्यरत कर्मचारी फंदे में लटका मिला है। इसकी सूचना होटल प्रबंधक ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर तहसील निहुला गांव का निवासी 28 वर्षीय अजीत सिंह मुंबई में एक लेन फार्माटेक कंपनी में कार्यरत था। कंपनी से बद्दी में किसी कंपनी में आया था। बद्दी बस स्टैंड के समीप एक होटल में कमरा किराये पर लिया हुआ था।
विज्ञापन

वीरवार सुबह जब कमरा साफ करने के लिए कर्मी आया तो उसका कमरा अंदर से बंद था। इसकी सूचना होटल के संचालक को दी गई। होटल संचालक ने इसकी सूचना बद्दी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर होटल का कमरा खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को नीचे उतारा और उसके परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने मृतक का नालागढ़ अस्पताल के शवगृह में रखा है। परिजनों के आने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed