फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Multilingual Lab started in Degree College Solan

Solan News: डिग्री कॉलेज सोलन में बहुभाषी लैब शुरू

Sun, 01 Dec 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों को संस्कृत, अंग्रेजी और हिंदी का मिलेगा ज्ञान
विज्ञापन

उत्कृष्ट महाविद्यालय के तहत मिले पैसे से तैयार की बहुभाषी लैब
बास्केटबाल और बैडमिंटन कोर्ट का काम भी हो चुका पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलम। डिग्री कॉलेज सोलन में एक करोड़ की राशि से विकास कार्य किए गए हैं। इसके तहत विद्यार्थियों को संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी भाषा की बहुभाषी लैब की सुविधा भी शुरू कर दी है। इसके साथ कॉलेज परिसर के बैडमिंटन और बास्केटबाल कोर्ट का भी विस्तारीकरण का काम करीब पूरा हो चुका है।
डिग्री कॉलेज सोलन को उत्कृष्ट महाविद्यालय के तहत एक करोड़ रुपये की राशि दी गई थी। इसके तहत कॉलेज में विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसमें कॉलेज में शैक्षणिक उन्नतिकरण के लिए पांच लाख, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार और उपलब्ध सुविधाओं की मजबूती के लिए 20 लाख, कॉलेज को नया रूप देने, निर्माण कार्यों और उनके रखरखाव, मरम्मत, सौंदर्यकरण के लिए 25 लाख रुपये, महाविद्यालय के सभी कार्यों का डिजिटलीकरण के लिए 30 लाख, शोध कार्यों के लिए पांच लाख और कॉलेज विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक गतिविधियों को बढ़ावा देने, रोजगार मेले आयोजित करने, कॅरिअर गाइडेंस सेल स्थापित करने व युवाओं को रोजगारपरक बनाने के तहत 5 लाख रुपये की धनराशि व्यय की जा रही है।
विज्ञापन

इस कॉलेज से करीब 4,052 विद्यार्थी कला, विज्ञान एवं कॉमर्स संकायों में शिक्षा ले रहे हैं। डिग्री कॉलेज सोलन के प्राचार्य एचएल शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए कॉलेज में बहुभाषी लैब की सुविधा शुरू कर दी है। इसका लाभ विद्यार्थी उठा रहे हैं। इसके अलावा उत्कृष्ट कॉलेज बनने के बाद शुरू किए सभी विकास कार्य भी पूर्ण हो गए हैं। डिजिटलीकरण, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों समेत अन्य विकास पर कार्य चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed