फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Moving car struck by debris falling from hillside Five members of the same family injured; two referred to Shimla

Solan News: पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आई चलती कार एक ही परिवार के पांच लोग घायल, 2 शिमला रेफर

Fri, 10 Jul 2026 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 10 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Moving car struck by debris falling from hillside

Five members of the same family injured; two referred to Shimla
कुनिहार के गंबरपुल-सरली सड़क पर नरवाड़ गांव के पास शुक्रवार को हुए हादसे में घायलों को एंबुलेंस
गंबरपुल-सरली मार्ग पर नरवाड़ गांव के समीप हुआ हादसा
विज्ञापन

तनसेठा गांव से सिविल अस्पताल कुनिहार आ रहे थे परिवार के सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार में गंबरपुल-सरली मार्ग पर नरवाड़ गांव के पास शुक्रवार सुबह एक हादसा हो गया। यहां पहाड़ी से अचानक दरके पत्थरों और मलबे की चपेट में एक चलती इनोवा क्रिस्टा कार आ गई। हादसे में वाहन में सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए हैं, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। वहीं, पत्थरों से गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
जानकारी के मुताबिक तनसेठा गांव के रहने वाले मेहर चंद अपने परिवार के सदस्यों के साथ शुक्रवार सुबह इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में सवार होकर सिविल अस्पताल कुनिहार आ रहे थे। सुबह करीब 9:30 बजे जैसे ही उनका वाहन नरवाड़ गांव के पास पहुंचा, पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में पत्थर और मलबा गिरने लगा। इससे पहले कि चालक कुछ समझ पाता या गाड़ी को सुरक्षित निकाल पाता, मलबा सीधे गाड़ी के ऊपर आ गिरा। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शोर सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सूझबूझ से वाहन में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल कुनिहार पहुंचाया गया। हादसे के समय गाड़ी में मेहर चंद, दीक्षांत, कमला, अनीता और जयदेई सवार थे।
विज्ञापन


इनसेट
दो महिलाओं के सिर और छाती पर गंभीर चोटें
सिविल अस्पताल कुनिहार की चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रिया चक्रवर्ती ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल में पांच घायलों को लाया गया था। इनमें से अनीता के सीने और जयदेई के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य तीन घायलों को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चालकों में डर का माहौल
पहाड़ी से गिरे भारी पत्थरों के कारण गाड़ी का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे वाहन को भारी नुकसान हुआ है। इस हादसे के बाद से गंबरपुल-सरली मार्ग पर सफर करने वाले अन्य वाहन चालकों में भी पहाड़ियों से लगातार गिरते पत्थरों और मलबे को लेकर भारी चिंता और डर का माहौल बना हुआ है।

कुनिहार के गंबरपुल-सरली सड़क पर नरवाड़ गांव के पास शुक्रवार को हुए हादसे में घायलों को एंबुलेंस

कुनिहार के गंबरपुल-सरली सड़क पर नरवाड़ गांव के पास शुक्रवार को हुए हादसे में घायलों को एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed