{"_id":"67e7d4cf4c3ac9b573021c2c","slug":"mou-between-gyan-vigyan-samiti-and-shades-college-against-drug-addiction-solan-news-c-176-1-ssml1040-140591-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नशे के खिलाफ ज्ञान विज्ञान समिति व शेड्स कॉलेज के बीच एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नशे के खिलाफ ज्ञान विज्ञान समिति व शेड्स कॉलेज के बीच एमओयू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नशे के खिलाफ हिमाचल प्रदेश ज्ञान विज्ञान समिति सोलन के अध्यक्ष डॉ. बीएस पंवार और शेड्स कॉलेज की प्रधानाचार्य सुनीता ठाकुर ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान चर्चा हुई कि सोलन जिला प्रदेश में शिक्षा हब के रूप में उभरा है। यहां के विकास के साथ-साथ युवा नशे के दल-दल में धंसता जा रहा है। नशा यहां महामारी की तरह फैल रहा है। इस दिशा में सरकारी स्तर पर नशे के खिलाफ मुहिम लगातार जारी है। इस दिशा में पुलिस को सफलता भी मिल रही है, लेकिन इस नशे के दानव को समाज से मिटाने के लिए जनसहयोग नितांत आवश्यक है। इस दिशा में गैर सरकारी संस्था हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति भी आगे आई है। समिति सोलन के शिक्षण संस्थानों में जाकर युवाओं को नशे की बुराइयों के बारे में जागरूक कर रही है। समिति महिला सशक्तीकरण, युवाओं में वैज्ञानिक चेतना लाना,कृषि और नशे के खिलाफ काम कर रही है। समिति शिक्षण संस्थान में जागरूकता कार्यशाला, सेमीनार का आयोजन करेगी। नशे के खिलाफ इस संस्थान के स्टूडेंट्स जागरूक करेंगे। इस मौके पर ज्ञान विज्ञान समिति के सीताराम ठाकुर और उर्मिल ठाकुर समेत अन्य भी मौजूद रहे।