फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Mohan Meakin Company in Bruri owes Rs 57.52 lakh to the corporation

Solan News: ब्रुरी में मोहन मीकिन कंपनी की निगम को 57.52 लाख की देनदारी

Sun, 15 Jun 2025 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। ब्रुरी स्थित शराब निर्माता मोहन मीकिन कंपनी की नगर निगम को 57.52 लाख रुपये की प्रॉपर्टी टैक्स की देनदारी है। यह राशि काफी समय से कंपनी ने नहीं दी है। ऐसे में प्रॉपर्टी टैक्स की रकम के साथ-साथ जुर्माना भी पड़ता जा रहा है। इसका खुलासा तब हुआ जब कंपनी ने फायर लाइन बिछाने के लिए 98 पेड़ों को काटने के लिए अनुमति मांगी। बताया जा रहा है कि वर्ष 2007 के बाद से अब तक कंपनी ने प्राॅपर्टी टैक्स का भुगतान नहीं किया है। नगर निगम बनने के बाद कई बार पत्राचार भी किया जा चुका है, लेकिन कंपनी की तरफ से दस्तावेजों की मांग की जा रही है। कंपनी दस्तावेज मांग रही है कि कब ब्रुरी को नगर परिषद में शामिल किया गया। इसके बाद से नगर निगम ने रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया है। शहर में 1950 में नगर परिषद थी और इसके बाद 2020 में इसे नगर निगम बनाया गया। कंपनी का मानना है कि उनका क्षेत्र नगर परिषद में शामिल ही नहीं हुआ था, लेकिन नगर परिषद के समय से कंपनी को प्रॉपर्टी टैक्स के बिल भेजे जा रहे हैं। हालांकि नगर निगम ने कंपनी से इस मामले को सुलझाने के लिए बैठक भी कर ली है। नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि इस मामले को काफी हद तक सुलझा भी लिया है। कंपनी प्रबंधक जिस नोटिफिकेशन कर रहे है उसे भी खंगालने का काम चला है। गौर रहे कि कालका-शिमला नेशनल हाइवे पांंच पर ब्रुरी में मोहन मीकिन कंपनी स्थापित है। वर्तमान में ये नगर निगम के वार्ड नंबर चार में आती है। इसमें नागरिक सुविधाएं नगर निगम प्रदान कर रहा है। परिसर के आसपास रहने वाले लोगों ने नगर निगम चुनाव में भी भाग लिया है। अब लोगों को संपत्ति कर के बिल भी ऑनलाइन भेजे जाते हैं।

कंपनी के साथ कर के भुगतान के लिए नोटिस भेजे जा चुके हैं। कंपनी की ओर से नोटिफिकेशन की मांग की गई है। कुछ समय पहले कंपनी प्रबंधक से कर की राशि जमा करवाने के लिए बात भी हुई है। अब यह मामला काफी हद तक सुलझा लिया है। उम्मीद है कि आगामी दिनों में कर राशि कंपनी जमा करवा देगी।
विज्ञापन

- एकता काप्टा
आयुक्त, नगर निगम सोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed