फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   MLA joining BJP Nominated councilors resigned after

Solan News: विधायक के भाजपा में शामिल होने के बाद मनोनीत पार्षदों ने दिया इस्तीफा

Fri, 07 Jun 2024 07:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 07 Jun 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
MLA joining BJP 

Nominated councilors resigned after
नालागढ में मनोनीत पार्षद ईओ आरएस वर्मा को अपने त्याग पत्र सौंपते हुए। संवाद
नालागढ़ में विधायक के समर्थक बनाए थे मनोनीत पार्षद
विज्ञापन

केएल ठाकुर के भाजपा में जाते ही नगर परिषद में भी खलबली
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। विधानसभा क्षेत्र नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर के भाजपा में शामिल होने के बाद तीन मनोनीत पार्षदों ने नैतिकता के आधार पर पद से इस्तीफा दे दिया। नगर परिषद नालागढ़ के कार्यकारी अधिकारी को मनोनीत पार्षदों ने त्याग पत्र सौंपा है। नालागढ़ से निर्दलीय विधायक बनने के बाद केएल ठाकुर कांग्रेस एसोसिएट सदस्य बने हुए थे।
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी उनके कहने पर क्षेत्र में सभी कार्य करवा रहे थे। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता हरदीप बावा को दर किनार करके विधायक के कहने पर नगर परिषद में रविंद्र संख्यान, बलजीत कौशिक व कृष्ण संगर को मनोनीत सदस्य बनाया। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले राज्यसभा सदस्य चुनने के लिए विधायक केएल ठाकुर ने कांग्रेस के खिलाफ मतदान किया।
विज्ञापन

इसी के साथ विधायक पद से त्याग पत्र देकर भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने के बाद नप के सदस्य भी हटने थे। लेकिन इस बीच चुनाव आचार संहिता लग गई। अब चुनाव अचार संहिता समाप्त होने के बाद इन सदस्यों को हटाने के आदेश आने थे। लेकिन आदेश आने से पहले ही तीनों सदस्यों ने अपने पत से त्याग पत्र सौंप दिया। उधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी आरएस वर्मा ने बताया कि तीनों सदस्यों ने उन्हें त्यागपत्र दे दिए हैं। जो आगामी कार्रवाई के लिए एसडीएम को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

............
इनसेट
सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर किया जागरूक
बद्दी (सोलन)। बीबीएनडीए की ओर से सनसिटी मार्ग सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में गीले व सख्त कचरे के निपटारण को लेकर सभी को अवगत करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीबीएनडीए की सीईओ सोनाक्षी सिंह तोमर ने की। इस दौरान सभी को घर में सूखा व गीले कचरे को अलग-अलग रखने के लिए आग्रह किया। इस मौके पर बीबीएनडीए की ओर से सभी परिवारों को नीम के पौधे आवंटित किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed