{"_id":"68223606a1af15095400e7f7","slug":"minor-arrested-with-456-kg-ganja-solan-news-c-176-1-ssml1040-143729-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 4.56 किलोग्राम गांजा के साथ नाबालिग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 4.56 किलोग्राम गांजा के साथ नाबालिग गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। पुलिस ने एक स्कूटी सवार नाबालिग से 4.56 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने गश्त के दौरान की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार बद्दी पुलिस बाईपास रोड पर फायर स्टेशन के समीप गश्त पर थी। पुलिस ने यातायात नियमों की पालना करवाने को लेकर जांच अभियान चलाया हुआ था। इस बीच एक स्कूटी बद्दी की तरफ से आई। पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तो वह घबराने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर स्कूटी की तलाशी ली तो 4.56 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। दस्तावेजों की जांच की तो पाया कि स्कूटी सवार नाबालिग है। पुलिस हर पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दोषी के खिलाफ नियम के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।