फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Mining mafia will not be forgiven

Solan News: खनन माफिया को नहीं किया जाएगा माफ

Sun, 01 Sep 2024 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 01 Sep 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Mining mafia will not be forgiven
नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा अस्पताल में घायल युवाओं को हालचाल पूछते हुए। संवाद
विधायक ने घायलों का अस्पताल जाकर पूछा हाल
विज्ञापन


पुलिस, वन व खनन विभाग को कार्रवाई के दिए आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। खनन माफिया के हमले से घायल युवकों से विधायक हरदीप बावा ने अस्पताल में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खनन माफिया को माफ न करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने पुलिस, वन और खनन विभाग को इस मामले में जल्द कार्रवाई करने के भी आदेश दिए हैं। दोनों घायलों को भरोसा दिलाया कि नालागढ़ विस क्षेत्र में नशा व अवैध खनन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


उन्होंने कहा जब विधान सभा सत्र के दौरान में नालागढ़ से यह सूचना मिली तो वह स्वयं को रोक नहीं पाए और समय निकाल कर दोनों युवाओं से मिलने आए। उन्होंने इस बारे में एसपी इल्मा अफरोज, डीएसपी व थाना प्रभारी से बातचीत की है और कहा कि हमला करने वाले लोग किसी भी कीमत में बचने नहीं चाहिए। जिस तरह से इन लोगों ने युवाओं पर हमला किया है उससे इनकी जान भी जा सकती थी। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि पुलिस व सरकार अवैध खनन के खिलाफ है और यहां पर अवैध खनन को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। जिन लोगों ने यह कृत्य किया है वह किसी भी पार्टी के हो। उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होगी। पुलिस, खनन विभाग व वन विभाग नालागढ़ में ईमानदारी से काम कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने इन विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं कि चिट्टा, अवैध माइनिंग की जीरो टोलरेंस होनी चाहिए। यह खनन वन विभाग की ओर जमीन पर हुआ है। वन विभाग भी इस पर कार्रवाई कर रहा है। खनन माफिया अपनी जमानत को लेकर प्रयास कर रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। जो लोग ऐसा काम कर रहे है वह न तो सरकार के हैं न ही किसी पार्टी के हैं। इससे पूर्व एसपी इल्मा अफरोज ने भी घायलों का हालचाल पूछा और उन्हें आश्वसत किया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर थाना प्रभारी राकेश राय भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed