फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Mines Department destroys small scale mineral screeners

Solan News: खनन विभाग ने छोटे पैमाने के खनिज छलने किए नष्ट

Fri, 20 Jan 2023 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Mines Department destroys small scale mineral screeners
पंजाब की सीमा के साथ बनी अवैध सडक़ों को बंद करते हुए। संवाद
नालागढ़(सोलन)। प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के निर्देशों के बाद जिले में अवैध खनन रोकने के लिए जिला खनन कार्यालय सक्रिय हो गया है। इसके तहत जिला खनन अधिकारी ने अपने कर्मचारियों के साथ क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर छारा मारा। विभाग के कर्मचारियों ने नदियों में खनिज स्क्रीनर और चोर रास्ते नष्ट कर दिए। इसके अलावा लोगों को भी खनन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

विभाग के छापे के दौरान विशेष रूप से बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ विकास प्राधिकरण क्षेत्र में बाहरी राज्य से प्रभाव में लाए गए मजदूरों की ओर से अनधिकृत रूप से स्थापित विभिन्न छोटे पैमाने के खनिज स्क्रीनर, सरसा नदी के किनारे स्थानीय खनन माफियाओं की ओर से प्राप्त कुछ कागजात को भी नष्ट कर दिया गया। बद्दी पुलिस विभाग को एक और पत्र भी जारी किया गया है, जिससे इन छोटे पैमाने पर अवैध स्क्रीनर्स के पीछे खनन माफिया की पहचान की जा सके। विभाग ने नालागढ़ सब-डिवीजन के पंजाब की सीमा पर स्थित रामपुर लोहंड क्षेत्र में भी रात में छापा मारा गया। और उन अवैध खनन सड़कों की पहचान की है जिनके माध्यम से अवैध रूप से खनन खनिज पंजाब में ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि जिले में अनाधिकृत डीलरों की ओर से बेचे जा रहे गौण खनिज के अवैध भंडारण के खिलाफ भी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान 2.5 लाख के चालान भी किए गए हैं। खनन कार्यालय ने विभिन्न श्रेणियों के अवैध खनन के चालान और कंपाउंडिंग कर दी गई है और डिफॉल्टर्स से 1,41,900 रुपए की कंपाउंडिंग फीस वसूल की गई है। विभाग ने बीबीएनडीए क्षेत्र में स्थानीय लोगों की ओर से अवैध खनिजों की निकासी के लिए इस्तेमाल की जा रही निजी भूमि को चिन्हित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जैसे ही राजस्व विभाग की ओर से इन जमीनों का सीमांकन पूरा हो जाता है, अवैध खनन गतिविधियों में शामिल बकायेदारों पर पांच लाख तक का जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed