{"_id":"6a1b30edd9b80c997e061d87","slug":"message-to-students-to-stay-away-from-drugs-on-world-no-tobacco-day-solan-news-c-176-1-ssml1040-170477-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर छात्रों को नशे से दूर रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर छात्रों को नशे से दूर रहने का संदेश
विज्ञापन
आईटीआई सोलन में आयोजित विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शपथ लेते प्रशिक्षु व अन्य पदाधिकार
जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव बताए
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले भर के शैक्षणिक और अन्य संस्थानों में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई सोलन में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार ने की।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. अमित रंजन तलवार ने तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर नुकसानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों और कई अन्य जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं का मुख्य कारण है। युवाओं को इन शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों को समझकर तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों से पूरी तरह दूर रहना चाहिए और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर छात्रों के लिए नारा लेखन (स्लोगन राइटिंग) प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को समाज को तंबाकू मुक्त बनाने और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
इनसेट
तंबाकू से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश
अर्की(सोलन)। लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की में शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना और उन्हें नशामुक्त जीवनशैली के लिए प्रेरित करना था। विद्यालय की प्रधानाचार्या वीणा गुप्ता ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि तंबाकू का सेवन केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि व्यक्ति के सामाजिक जीवन को भी बर्बाद कर देता है। संवाद