{"_id":"68cfed7f2ff034b6b50be73c","slug":"message-of-cleanliness-given-in-rural-areas-solan-news-c-176-1-sln1003-153263-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता का दिया संदेश
विज्ञापन
अंबुजा फाउंडेशन कर रहा स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। अंबुजा सीमेंट लिमिटेड और अंबुजा फाउंडेशन की ओार से दाड़लाघाट के ग्रामीण विस्तार पर 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा - स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ को लेकर स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम स्तर पर समुदाय की भागीदारी से लोगों में स्वच्छता और सफाई का महत्व बढ़ाना है।
अंबुजा फाउंडेशन ने ग्रामीण स्तर पर सफाई अभियान, जागरूकता बैठकें, स्वच्छता दूत और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से स्वच्छता संदेश का प्रचार किया। कश्लोग लाइम स्टोन माइन क्षेत्र और आसपास के गांवों में विशेष ध्यान स्वच्छता और जागरूकता पर दिया गया। समाज के हर व्यक्ति से योगदान की अपील की गई, ताकि आसपास के गांवों में स्वच्छता का संदेश पहुंचे और लोग स्वस्थ एवं निरोगी रहें।
स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत कश्लोग, संघोई, चंडी, नौनी, नेवडी, ग्याना, मांगू, खाता, रौडी, सेरा, शेरजरी, बागा, सुल्ली और सोहरा सहित कई गांवों में बच्चों, किशोरों, महिलाओं और स्थानीय लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के ‘स्वच्छता ही सेवा’ संदेश को प्रतिपादित किया गया और इसे व्यक्तिगत व सामूहिक स्तर पर अपनाने का आह्वान किया गया। इस अभियान में 50 से अधिक स्वच्छता दूत और सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना से जुड़े ‘सखी’ स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।