फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Meritorious students honored at Saraswati Vidya Mandir

Solan News: सरस्वती विद्या मंदिर में मेधावियों को किया सम्मानित

Sun, 05 Jan 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 05 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students honored at Saraswati Vidya Mandir
सरस्वती विद्या मंदिर बरोटीवाला में वार्षिक समारोह में सम्मानित किए मेधावी। संवाद
स्कूल में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह
विज्ञापन

लघु उद्योग भारती महासचिव पीयूष शर्मा रहे मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। सरस्वती विद्या मंदिर बरोटीवाला में वार्षिक समारोह रविवार को मनाया। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती बरोटीवाला इकाई के महासचिव पीयूष शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन और सरस्वती वंदना हुई। तत्पश्चात विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य मोनिका ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश ड़ाला।
मुख्यातिथि ने कहा कि विद्या भारती पूरे भारत में संस्कारित शिक्षा की अलख जगाने में अहम भूमिका निभा रही है। मंच संचालन विद्यालय की पूर्व छात्रा कुमारी शैलजा ने किया और वह पीएचडी करके इसी विद्यालय में बतौर अध्यापिक पढ़ा रही हैं। इस दौरान मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर नवाजा गया। वहीं, विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें गिद्दा, भंगड़ा की प्रस्तुति ने खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


इनसेट
द मैक्स अकादमी स्कूल बद्दी में हुआ तीसरा वार्षिक समारोह
बद्दी (सोलन)। द मैक्स अकादमी स्कूल बद्दी ने तीसरे वार्षिक समारोह का आयोजन किया। समारोह में मेधावी व खेलकूद में अव्वल रहने वाले छात्रों को सम्मानित किया। आयोजन में विद्यालय के छात्रों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के निदेशक जोगिंद्र कुमार और प्रधानाचार्य मनीषा रानी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed