फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Merchants offering discount upto,Merchants offering discount upto 30 persent on Dhanteras jewellers offering gifts in Solan

धनतेरस की खरीदारी पर 30 प्रतिशत छूट, ज्वेलरी पर मिलेगा विशेष उपहार

Sun, 31 Oct 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Merchants offering discount upto,Merchants offering discount upto 30 persent on Dhanteras jewellers offering gifts in Solan
सोलन बाजार में धनतेरस को लेकर सजी बर्तनों की दुकानें। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। शहर के बाजारों में धनतेरस और ज्वेलरी की खरीदारी पर लोगों को 30 प्रतिशत छूट के साथ विशेष उपहार दिए जा रहे हैं। बर्तनों और ज्वेलरी खरीदने के लिए एडवांस बुकिंग भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन

त्योहार सीजन के लिए लोगों की भीड़ भी बढ़ने लग गई है। इस साल कुकर, प्लेट, गैस, चूल्हा, कांसा सहित अन्य बर्तनों पर विशेष छूट दी जा रही हैं। दुकानदारों ने बर्तनों की दुकानों में अतिरिक्त स्टॉक भरवा लिया है।
विज्ञापन

दिवाली से दो दिन पहले दो नवंबर को धनतेरस मनाया जाएगा। यह दिन बर्तनों और ज्वेलरी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। बाजार में धनतेरस पर खरीदारी के लिए लोगों की सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए विशेष छूट देने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बाजार और चौक बाजार में बर्तनों और ज्वेलरी के दुकानदार सूरज गोयल, साहिल, सूर्या, अक्षय वर्मा और आशु ने कहा कि धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 30 प्रतिशत छूट दी जाएगी।

लोगों ने एडवांस बुकिंग करवाना भी शुरू कर दिया है। ज्वेलरी की खरीदारी पर लोगों को विशेष उपहार दिए जा रहे हैं। दिवाली को लेकर ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है। दुकानदार कोविड से छाई मंदी से भी उबरने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed