{"_id":"60e9e0418ebc3ec20b218be8","slug":"merchants-farmers-and-commoner-in-solan-sabji-mandi-roaming-around-without-wearing-masks-solan-news-sml3764230153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क घूम रहे कारोबारी-किसान और पल्लेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क घूम रहे कारोबारी-किसान और पल्लेदार
विज्ञापन
सोलन। कोविड के बीच सब्जी मंडी सोलन में टमाटर, शिमला मिर्च समेत अन्य सब्जियों का सीजन शुरू हो गया है। सब्जी मंडी में कोविड एसओपी का पालन नहीं किया जा रहा है। कारोबारी, पल्लेदार समेत किसान भी बिना मास्क के घूम रहे हैं। कुछ ने मास्क को गले में लटकाया हुआ है। किसान, बागवान सहित कारोबारियों को मंडी में बेहतरीन सुविधा नहीं मिल रही है। मंडी में हर साल अरबों का कारोबार होता है। प्रदेश सहित देश से भी कारोबारी कारोबार के लिए यहां पहुंचते हैं। इन दिनों भी कारोबारियों की आवाजाही शुरू हो गई है। मंडी में किसान-बागवान और कारोबारियों की सुविधाओं का अमर उजाला ने जायजा लिया।
शनिवार का दिन, समय सुबह छह बजे, मंडी में स्थानीय समेत बाहरी राज्यों के कारोबारी सब्जी की खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। किसान भी अपने उत्पाद को ऑक्शन के लिए मंडी में पहुंचा रहे हैं। मंडी में कोविड के बीच एसओपी का पालन होते हुए नहीं दिखाई दे रही है। अधिकतर लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं जबकि कुछ लोगों ने मास्क गले में लटकाकर रखे हुए हैं। बाहरी राज्यों से सब्जियां पॉलिथीन में पहुंच रही हैं। यह पॉलिथीन सब्जी मंडी से शहर तक पहुंच रहा है। कारोबारी और किसानों से बातचीत भी की गई।
पशु पहुंचा रहे नुकसान
किसान भगवान सिंह ने बताया कि सब्जी मंडी में वह रात के समय ही टमाटर सब्जी मंडी पहुंचा देते है। इसकी ऑक्शन दूसरे दिन होती है लेकिन सब्जी मंडी में रखी टमाटर के क्रेटों को पशु नुकसान पहुंचा रहे हैं। दिन के समय भी ये पशु मंडी में ही घूमते रहते हैं। सब्जी मंडी में किसानों का उत्पाद सुरक्षित होना चाहिए।
विज्ञापन
निशुल्क मिले सार्वजनिक शौचालय की सुविधा
जोगिंद्र कुमार ने बताया कि सब्जी मंडी के सार्वजनिक शौचालय में शौच के 10 रुपये वसूल किए जा रहे हैं। इसके दाम पांच रुपये निर्धारित किए हैं। हालांकि मंडी में किसानों के लिए सुविधा निशुल्क होनी चाहिए।
खुले आसमान के नीचे सब्जी बेचने को मजबूर
कारोबारी सुनील कुमार ने बताया कि सब्जी मंडी में सब्जियों के ऑक्शन के लिए शेड की सुविधा ही नहीं है। बारिश और तेज धूप से मंडी में पहुंची सब्जियां खराब हो रही हैं। किसान-बागवानों को सुविधा के लिए तिरपाल लगाना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि ऑक्शन स्टेज का निर्माण किया जाए।
पेयजल टंकी के समीप हो सफाई
बाबू ने बताया कि सब्जी मंडी में सब्जी मंडी में पेयजल टंकी के गंदगी फैली हुई है। इसकी कोई भी साफ-सफाई नहीं होती। उन्होंने मांग की है कि पेयजल के समीप सफाई व्यवस्था बनाई जाए। इसके अलावा सैनिटाइजर की व्यवस्था दी जाए।