{"_id":"67e3ea1adc2bc69fa20a629d","slug":"meeting-to-control-fire-solan-news-c-176-1-ssml1040-140398-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वनों में आग की टोल फ्री नंबर-1077 पर दें सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वनों में आग की टोल फ्री नंबर-1077 पर दें सूचना
विज्ञापन
उपायुक्त ने की तृतीय अंब्रेला समिति की बैठक की अध्यक्षता
मनरेगा के तहत कामगारों की आग बुझाने में भी लें सहायता
जंगलों में जगह-जगह तालाब बनाने के जारी किए निर्देश
आग की रिपोर्ट को रोजाना फायर पोर्टल पर अपलोड करने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने कहा कि नगर निकायों, ग्राम पंचायतों और स्थानीय लोगों की सहभागिता से ही आग की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। उपायुक्त ने बुधवार को वनों में लगने वाली आग पर नियंत्रण के लिए आयोजित तृतीय अंब्रेला समिति की बैठक की अध्यक्षता की।
उन्होंने कहा कि वन विभाग की ओर से अग्नि नियंत्रण के लिए जिले में 94 अति संवेदनशील वन क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं। इन क्षेत्रों की समुचित निगरानी की जा रही है। वनों में आग लगने की घटनाओं की सूचना आपातकालीन टोल फ्री नंबर-1077 पर दी जा सकती है। उन्होंने निर्देश दिए कि गर्मियों के मौसम में विशेष रूप से ग्रामीण वन क्षेत्रों में आग की घटनाओं को न्यून करने के लिए पूर्व की भांति ग्राम पंचायत स्तर पर ठीकरी पहरा लगाया जाए।
उपायुक्त ने कहा कि इस दिशा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) विशेष रूप से सहायक सिद्ध हो सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि वनों की आग को रोकने के लिए मनरेगा श्रमिकों का उपयोग भी किया जा सकता है। उन्होंने इस दिशा में वन, ग्रामीण और पंचायतीराज विभाग को उचित समन्वय बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा के तहत वनों में तालाब निर्माण के निर्देश दिए ताकि वनों में लगने वाली आग की घटनाओं पर तुरंत काबू पाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामसभा की बैठकों में भी लोगों को इस संबंध में जागरूक करना सुनिश्चित बनाएं। साथ ही संबंधित विभाग समय-समय पर ड्रोन के माध्यम से भी वनों की निगरानी करें। उन्होंने वन विभाग को निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यालयों में भी बच्चों को वनों में लगने वाली आग पर नियंत्रण के संबंध में जागरूक करें। वह दैनिक रिपोर्ट फायर पोर्टल पर अपलोड करें।
विज्ञापन
वन मंडलाधिकारी उर्वशी ठाकुर ने बैठक में वनों में आग लगने के कारणों और शीघ्र काबू पाने के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आग की घटनाओं से निपटने के लिए सोलन जिला में नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिए गए हैं।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, वनमंडलाधिकारी कुनिहार राजकुमार शर्मा, निगम सोलन की संयुक्त आयुक्त बिमला कश्यप, गृह रक्षा समादेशक संतोष शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी जोगिंद्र राणा, खंड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, उपनिदेशक कृषि डॉ. देवराज कश्यप सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।