{"_id":"685021d08f53aa6d9004be9b","slug":"meeting-of-rama-and-bharat-at-choye-wale-baba-bharti-shiva-temple-solan-news-c-176-1-ssml1040-146385-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चोए वाले बाबा भारती शिव मंदिर में राम और भरत का मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चोए वाले बाबा भारती शिव मंदिर में राम और भरत का मिलन
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के वार्ड-3 के चोए वाले बाबा भारती शिव मंदिर में चल रही श्रीराम कथा के छठे दिन व्यासपीठ आचार्य पंडित राधे मोहन कण्व ने कई प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि श्रीराम, लक्ष्मण और सीता के वनागमन के कुछ समय बाद जब अयोध्या लौटे भरत को यह समाचार मिला कि उनके पिता महाराज दशरथ शोकवश स्वर्ग सिधार गए हैं और माता कैकेयी के कारण राम को वनवास मिला, तो वे अत्यंत दुखी और क्षुब्ध हुए। उन्होंने राम का राज्य लौटाकर उन्हें अयोध्या लाने का दृढ़ निश्चय किया। भरत की यात्रा जब चित्रकूट पहुंची, तो वहां का वातावरण भक्ति और करुणा से भर गया। राम और भरत का मिलन अश्रुपूरित था। भरत ने श्रीराम के चरण पकड़ लिए और उन्हें अयोध्या लौट चलने का आग्रह किया। किंतु श्रीराम ने पिता की आज्ञा और धर्म का पालन करते हुए वनवास की अवधि पूर्ण करने की अपनी प्रतिज्ञा दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।