फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Meena became the head of the village organization Jai Bharti

Solan News: मीना बनी ग्राम संगठन जय भारती की प्रधान

Thu, 26 Feb 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Meena became the head of the village organization Jai Bharti
कुनिहार में ग्राम संगठन जय भारती की नई कार्यकारिणी। स्रोत: संगठन
कुनिहार में बैठक कर नई कार्यकरिणी का किया गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। ग्राम संगठन जय भारती की एक महत्वपूर्ण बैठक सीएफ प्रधान संतोष शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के प्रधानों व सचिवों ने भाग लेकर संगठन को सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न कराया गया। इसमें सर्वसम्मति से मीना देवी को प्रधान, मीरा शर्मा को सचिव, संतोष भारद्वाज को कोषाध्यक्ष और प्रियंका को उपप्रधान चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को आगामी कार्यकारिणी के गठन के लिए अधिकृत किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर महिला सशक्तीकरण, सामाजिक एकता और विकासात्मक कार्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को नई दिशा देगी और योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।बैठक के अंत में संगठन को मजबूती देने, पारदर्शिता बनाए रखने और सामूहिक सहयोग से गांव के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed