फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Medicine shops will be investigated in the district, action will be taken if there is no license

Solan News: जिले में दवा दुकानों की होगी जांच, लाइसेंस न होने पर होगी कार्रवाई

Sun, 02 Mar 2025 06:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने ड्रग विभाग के साथ मिलकर बनाई जिला स्तरीय टीम
विज्ञापन

पुलिस को भी किया है शामिल, हरेक दवा दुकान का किया जाएगा निरीक्षण
बिना लाइसेंस चल रही दुकानों की स्वास्थ्य विभाग को मिल रही शिकायतें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में चल रही दवा दुकानों की अब जांच की जाएगी। इस दौरान दवा दुकानों के पास लाइसेंस न होने पर कार्रवाई होगी। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने टीम का गठन किया है। जिला पुलिस ने भी निरीक्षण के लिए टीम बनाई है। जिला स्तरीय टीम की ओर से प्रत्येक दवा दुकानों का औचक निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान लाइसेंस के साथ-साथ रिकॉर्ड की भी जांच होगी। जिला पुलिस सोलन की टीम की ओर से शुरू भी कर दिया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने भी टीम को निर्देश दे दिए हैं। दवा दुकानों के निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड भी पूरा न होने पर विभाग की ओर से नियमों के अनुसार कार्रवाई करने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग को जिले में कई जगह बिना लाइसेंस के चल रही दुकानों की शिकायतें मिल रही है। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। ये दुकानें ग्रामीण क्षेत्रों में है। इसी के साथ कई सामान्य दुकानों में भी दवाइयां दुकानदार बेच रहे हैं। इस पर विभाग ने जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया है। गौर रहे कि सोलन जिला फार्मा का हब है। यहां पर विभिन्न कंपनियों की ओर से दवाएं तैयार कर दुकानों तक पहुंचाई जाती है। ऐसे में जिले में सैकड़ों के हिसाब से दवा विक्रेता हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब जांच की जा रही है ताकि सभी का रिकॉर्ड भी विभाग के पास हो। वहीं, दूसरी ओर जिला पुलिस की ओर से भी दवा विक्रेताओं को जागरूक करने का अभियान चलाया हुआ है। नशा को रोकने के लिए पुलिस समाज के हर वर्गों का सहयोग ले रही है। चिट्टे से प्रभावित युवाओं को प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तरफ जाने से रोकने के लिए जिला पुलिस की ओर से भी मेडिकल स्टोर, फार्मेसी, होलसेलर्स आदि का निरीक्षण किया जा रहा है।

इनसेट
जिले में बिना लाइसेंस यानी झोलाछाप से दवाएं लेना गलत है। इस बारे जांच भी जिले में की जा रही है। पुलिस विभाग के साथ मिलकर स्वास्थ्य और ड्रग विभाग जांच कर रहा है। अगर कोई ऐसे विक्रेता मिलता है जो दवाएं बिना लाइसेंस के दे रहा है उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. गगन कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सोलन।


परवाणू में दवा दुकानों में पुलिस की दबिश, जांचा रिकॉर्ड
सोलन। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में जिला पुलिस सोलन की टीम ने दवा दुकानों में दबिश दी। इस दौरान दवा दुकानों का रिकॉर्ड टीम ने खंगाला है। निरीक्षण के दौरान दुकानों में रखी दवाइयों के अभिलेख व विशेषतय प्रतिबंधित दवाइयों के संदर्भ में गहनता से जांच की गई। इस दौरान उपरोक्त टीम की ओर से दवा विक्रेताओं को प्रतिबंधित दवाएं बिना चिकित्सक की पर्ची के न बेचने के बारे में बताया गया। वहीं, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि जिले में दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसके लिए टीम मौके पर जाकर रिकॉर्ड आदि देख रही है। साथ ही दवा विक्रेताओं को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article