फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   MC Solan serves notice to regional hospital over garbage and sanitation

गायनी वार्ड के पिछली ओर फैली गंदगी पर निगम ने दिया नोटिस

Fri, 10 Dec 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
MC Solan serves notice to regional hospital over garbage and sanitation
अस्पताल के बाहर सीवरेज चैंबर के लीक होने से फैली गंदगी। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल के गायनी वार्ड के पीछे की तरफ फैली गंदगी को साफ करने के लिए नगर निगम को नोटिस जारी किया है। अस्पताल को तीन दिन के भीतर गंदगी साफ करने का समय दिया है।
विज्ञापन

इसके बाद नगर निगम की टीम अस्पताल परिसर का निरीक्षण करेगी। वहीं शुक्रवार को अस्पताल के ठीक सामने सड़क पर बना सीवरेज चैंबर लीक होने से गंदगी सड़क पर बहती रही। इसे लेकर आने-जाने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल के गायनी वार्ड के समीप गंदगी को लेकर स्थानीय लोग कई बाद प्रशासन और नगर निगम को बता चुके हैं। हाल ही में जनरल हाउस में भी गंदगी का मुद्दा गूंजा। इसके बाद नगर निगम ने अस्पताल को नोटिस जारी किया है। सड़क के बीचोंबीच ब्लॉक चैंबर को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जल शक्ति विभाग आमने-सामने हो गए हैं। दोनों ही विभाग चैंबर को एक-दूसरे का बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर से गुजर रही सड़क में बना सीवरेज चैंबर पिछले करीब 10 दिनों से ब्लॉक है। इसे लोगों ने अस्पताल प्रशासन, नगर निगम और जल शक्ति विभाग को बताया। इतने दिनों में यही निर्णय नहीं हो पाया कि यह सीवरेज चैंबर किसका है। शुक्रवार को सीवरेज लीक हो गया।
नगर निगम मेयर पूनम ग्रोवर ने बताया कि अस्पताल के गायनी वार्ड के पीछे बार-बार गंदगी फैलने की शिकायत लोगों ने आम बैठक के दौरान दी थी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन को इसे लेकर नोटिस भेजा गया है।

कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुमित सूद ने बताया कि सड़क में सीवरेज चैंबर को लेकर निगम और जलशक्ति विभाग को बताया था लेकिन किसी ने इसे अपना बताने से इंकार कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने खुद ही इसे ठीक करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed