{"_id":"6582edde540b4307ab0e4e66","slug":"mayor-came-into-action-inspected-many-wards-solan-news-c-176-1-ssml1042-13019-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हरकत में आईं महापौर, कई वार्डों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हरकत में आईं महापौर, कई वार्डों का किया निरीक्षण
Wed, 20 Dec 2023 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
सोलन में आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप अवैध जगह पर बनाई गई झुग्गी-झोपड़ी का निरिक्षण करती उपमहापौर
मौके पर ही अधिकारियों को दिए लीकेज ठीक करवाने के निर्देश
आयुष अस्पताल के समीप लगी झुग्गी-झोपडिय़ों को हटाने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम की नई महापौर ऊषा शर्मा पदभार ग्रहण करने के बाद हरकत में आ गई हैं। महापौर ने बुधवार को वार्ड 10, 13 और 14 का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। साथ ही कार्यों को भी जल्द पूरा करने के लिए कहा। नगर निगम महापौर ने सबसे पहले वार्ड-14 में आयुष अस्पताल के पास लगी झुग्गी-झोपड़ियों का दौरा किया। यह झोपड़ियों रेलवे क्षेत्र में लगी हुई हैं। झुग्गियों के लगने से कूड़ा और गंदगी भी आसपास पड़ी हुई है। इससे सफाई करनी भी मुश्किल हो रही है। इस दौरान उन्होंने मौके पर अधिकारियों को यह झुग्गियां हटाने के लिए कहा। साथ ही झुग्गी-झोपड़ी वालों को भी स्थान छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद यहां सफाई करवाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
इसके बाद महापौर ने वार्ड नंबर 10 टैंक रोड का निरीक्षण किया। वहां पर उन्होंने सीवेज और पानी की लीकेज पाइपों की जांच की और मौके पर अधिकारियों को उसे ठीक करने के लिए भी कहा। उधर, नगर निगम महापौर ऊषा शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के निरीक्षण रोजाना किए जाएंगे। वहीं उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि शहर को साफ-सुथरा रखने में योगदान दें। वहीं अगर वार्ड में कोई भी समस्या लोगों को आ रही है तो उसके बारे में भी बताएं।