फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Martyr on Police Memorial Day Salute to police personnel

Solan News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस कर्मचारियों को किया नमन

Mon, 21 Oct 2024 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 21 Oct 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
एसपी पुलिस जिला बद्दी इल्मा अफरोज ने किए श्रद्वासुमन अर्पित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी के प्रांगण में पुलिस-शहीदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर एसपी इल्मा अफरोज ने शिरकत की। पुलिस स्मृति दिवस हर साल 21 अक्तूबर को उन वीर पुलिस कर्मियों के सम्मान में मनाया जाता है, जिन्होंने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। यह दिन हमें हमारे देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है।
एसपी ने सर्वप्रथम शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बादे भारत में गत वर्ष में शहीद हुए पुलिस कर्मियों के नाम पढ़े। उन्होंने बताया कि पुलिस स्मृति दिवस का इतिहास 1959 से जुड़ा हुआ है। उस वर्ष 21 अक्तूबर को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के साथ मुठभेड़ में 10 भारतीय पुलिसकर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। यह मुठभेड़ भारत और चीन के बीच हुए तनाव का परिणाम थी।
विज्ञापन

एसपी ने पुलिस जवानों को कहा कि इस दिन का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की वीरता, बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा को उजागर करना है, जिन्होंने देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। हर वर्ष इस दिन का उद्देश्य पुलिस बल की सेवाओं को सराहना और उनका सम्मान करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed