{"_id":"5f3abeb88ebc3e3ccf2ffe05","slug":"married-lady-consumes-poison-in-bemu-bhaleda-of-arki-solan-news-sml3419418136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमु भलेड़ा में विवाहिता की जहर खाने से मौत, पति-ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमु भलेड़ा में विवाहिता की जहर खाने से मौत, पति-ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन
अर्की/दाड़लाघाट(सोलन)। दाड़लाघाट में एक विवाहिता ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह घटना दाड़लाघाट के धुंधन पंचायत की है। इसका सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मायका पक्ष ने ससुर और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज की जिसके आधार पर पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। अब दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार बोरू राम पुत्र मेला राम गांव निहार खनवासला (पलवान) ब्रह्मपुखर सदर जिला बिलासपुर ने पुलिस को शिकायत दी कि इसकी बेटी शर्मिला देवी का विवाह प्रेम लाल गांव बेमु भलेड़ा (अर्की) के साथ हुआ है। उसके दो छोटे बच्चे हैं। 10 अगस्त को इसकी बेटी इसके घर अकेली आई थी। उसने बताया कि उसका पति, ससुर और सास उसे तंग करते हैं। हालांकि उन्होंने लड़की को वापस ससुराल भेज दिया और कहा कि दो-तीन दिन में वह खुद ससुराल वालों से बात करने के लिए आएंगे। शुक्रवार को उसकी लड़की ने फोन से मिस कॉल की। जब इसने वापस कॉल की तो उसकी लड़की के देवर ने इसे बताया कि इसकी लड़की ने जहर खा लिया है। इसके बाद तीन बजे फोन आया कि इसकी बेटी की मौत हो गई।
डीएसपी प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि कर बताया कि मायका पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर ससुराल पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्हें मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इससे पहलेे डीएसपी ने पुलिस दल के साथ ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।