{"_id":"67b086447e41f9e0e7035e22","slug":"marking-work-of-baddi-sai-road-completed-it-will-be-18-meters-wide-solan-news-c-176-1-ssml1042-137922-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी-साई सड़क की निशानदेही का काम पूरा, 18 मीटर होगी चौड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी-साई सड़क की निशानदेही का काम पूरा, 18 मीटर होगी चौड़ी
विज्ञापन
नगर निगम ने पूरा किया सर्वे, अवैध कब्जा करने वालों को जारी किए गए नोटिस
निजी जमीन मालिकों से अलग से की जाएगी बातचीत
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नगर निगम बद्दी की ओर से बद्दी-साई सड़क पर दावत चौक तक सर्वे व निशानदेही का कार्य पूरा हो गया है। अब निगम इस सड़क को 18 मीटर चौड़ा करेगा। इससे सड़क पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही आसानी से हो जाएगी। सड़क को चौड़ा करने के लिए बिजली और टेलीफोन के खंभे भी हटाए जाएंगे। इसे लेकर निगम ने बोर्ड के साथ भी पत्राचार शुरू कर दिया है। दुकानदारों को भी अवैध रूप से लगाए गए छज्जे और अन्य को भी हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। इस दौरान कुछ लोगों को निजी जमीन भी आ रही है। इन लोगों से नगर निगम अलग से बातचीत करेगा । बद्दी-साई सड़क करीब साढ़े चार किमी लंबा है। मास्टर प्लान के तहत 30 मीटर सड़क बनाई जानी है। लेकिन यह निजी जमीन होने के कारण यह संभव नहीं है। अगर नौ-नौ मीटर सड़क भी बन जाती है तो यह भी पर्याप्त हो जाएगी। पैसा जमा होते ही बिजली बोर्ड भी अपने खंभे पीछे करने को तैयार हो गया है। उधर, नगर निगम की आयुक्त सोनाक्षी तोमर ने बताया कि लोगों के सहयोग से ही बद्दी को एक सुंदर शहर बनाया जा सकता है। हाल ही में जितने ही बड़े शहरों में अतिक्रमण हटा है वहां पर शहर से सुंदर रूप ले लिया है। उनका प्रयास रहेगा कि जिन लोगों ने अपने शेड आगे बढ़ाए है उन्हें पीछे हटाने को कहा जाएगा। दावत चौक के एक दो पक्के कब्जे है बाकी सभी अस्थायी कब्जे है और उन्हें पीछे किया जा सकता है। इससे दुकानदारों को भी फायदा होगा। अभी हालात यह है कि जैसे ही कोई गाड़ी साई सड़क पर रुकती है तो जाम लग जाता है। अभी शुरुआत में दावत चौक कर ही कब्जे हटाएंगे उसके बाद आगे के मार्ग की ठीक किया जाएगा।