{"_id":"57ab567c4f1c1b2c45ee4325","slug":"map-making-easy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लोग सस्ती दरों पर बनवा सकेंगे अपने घरों के नक्शे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लोग सस्ती दरों पर बनवा सकेंगे अपने घरों के नक्शे
ब्यूरो, सोलन
Updated Wed, 10 Aug 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
बद्दी में अब भवन के नक्शे बनाने अासान अौर सस्ते हो गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीबीएन में अब भवन निर्माताओं को महंगे निजी नक्शे तैयार करने वालों के दफ्तरों में चक्कर काटने की जरूरत नहीं। किसी भी तरह के भवन के निर्माण का नक्शा फटाफट और कम कीमतों पर बनेगा। यह संभव होगा बददी- बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण की ई-मैपिंग सेवा से। इसका शुभारंभ बुधवार को झाड़माजरी स्थित कार्यालय से कर दिया है।
विज्ञापन
अब्दुल कलाम ई-मैपिंग सेवा के शुभारंभ से सीधे तौर पर बीबीएन में नक्शे तैयार करने वाले निजी क्षेत्र के आर्किटेक्चरों की मोनोपॉली को तोड़ा जा सकेगा। साथ ही लोगों को नक्शा बनाने पर अब 10 हजार से 20 हजार तक की धनराशि खर्च करने से भी राहत मिलेगी। योजना के तहत अब चार हजार तक में किसी भी तरह के नक्शे को बीबीएनडीए कार्यालय में आउटसोर्स रखे गए आर्किटेक्चर की मदद से तैयार किया जाएगा। योजना के तहत बीपीएल व सामाजिक योजना के कार्यों पर कोई फीस नहीं ली जाएगी। इसे प्रदेश की पहली ई-मैपिंग सेवा होने का दावा किया जा रहा है। बीपीएल और अन्य सामाजिक हाउसिंग स्कीम के तहत किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी। टीसीपी भी जल्द यह योजना शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
यह रहेगा फीस का दायरा
सब डिविजन ऑफ लैंड के मामले में 750 वर्ग मीटर के प्लाट पर 2500 रुपये, 1500 वर्ग मीटर तक प्लाट पर 3000 रुपयेे, 2500 वर्ग मीटर प्लाट पर 3500 रुपये फीस वसूल की जाएगी। आवेदन करने पर 25 प्रतिशत पैसा एडवांस में जमा करवाना होगा। फीस की 75 प्रतिशत राशि नक्शा पास होने के बाद दी जाएगी। बीपीएल और अन्य सामाजिक हाउसिंग स्कीम के तहत किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी। इसके अलावा लोकेशन साइट प्लान के मामले में 50 वर्ग मीटर तक प्लाट पर 2500 रुपये, 75 वर्ग मीटर तक 3000 रुपये, 100 वर्ग मीटर प्लाट तक 3500 रुपये और 150 वर्ग मीटर प्लाट पर 4000 रुपये फीस देनी होगी।
विज्ञापन
सस्ते और अच्छे नक्शे मिलेंगे
बीबीएनडीए के सीईओ ललित जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार की पॉलिसी के तहत पूरे प्रदेश के टाउन एवं कंट्री प्लानिंग विभागों और विशेष प्राधिकरण में यह सेंटर खोले जाएंगे ताकि लोगों को बिना समय खोए सस्ते व अच्छे नक्शे मुहैया हो सकें। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण द्वारा इसके लिए उनके झाड़माजरी स्थित कार्यालय में एक प्रोफेशनल आर्किटेक्ट की नियुक्ति की है जिसे प्राधिकरण हर माह एक तयशुदा वेतन देगा। इस मौके पर अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी राजीव कुमार, एसपी राणा, अधिशासी अभियंता विशनदास, टीसीपी बीबीएन गणेश लाल, एटीपी राजेश कौंडल, एटीपी नालागढ़ शैल बाला, नायब तहसीलदार दिलीप राणा, पूनम गुप्ता और शानू शर्मा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।