फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Manoj Kohli became baseball softball National General Secretary of Federation of India

Solan News: मनोज कोहली बने बेसबॉल सॉफ्टबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव

Wed, 12 Jul 2023 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 12 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Manoj Kohli became baseball softball

National General Secretary of Federation of India
बेसबॉल सॉफ्टबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव में राष्ट्रीय महासचिव बनने पर  मनोज कोहली को पुष्पगु
हरियाणा में हुए नई कार्यकारिणी के चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। बेसबॉल सॉफ्टबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव में सोलन के मनोज कोहली को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय महासचिव चुना गया। उक्त चुनाव हरियाणा में आम सभा की बैठक हुए, जिसमें देश भर के 25 प्रदेशों से आए पदाधिकारियों ने भाग लिया। फेडरेशन में डॉ. जोगिंद्र सिंह को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मनोज कोहली को राष्ट्रीय महासचिव चुना गया है। इनके अलावा राजस्थान के अनूप अस्थाना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।
वहीं हिमाचल प्रदेश के सुधीर महेंद्रू, उत्तराखंड के बीपीएस राणा, आसाम के ड़ीड़ी खोंड, हरियाणा के राजीव दलाल व ओंकार सिंह सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुने गए। जबकि कोषाध्यक्ष जम्मू कश्मीर के फिदा हुसैन बने। इसके अलावा वरिष्ठ संयुक्त सचिव पद पर मध्यप्रदेश के पंकज जैन का चुनाव हुआ। संयुक्त सचिव पंजाब के प्रमोद, छत्तीसगढ़ की तरन्नुम खान, बिहार के राजकुमार, चंडीगढ़ के मोहित बसराल, हरियाणा के अशोक परमार बने।
विज्ञापन

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ.जोगिंद्र सिंह ने सभी प्रतिनिधियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बेसबॉल सॉफ्टबॉल पूरी दुनिया के शीर्ष लोकप्रिय खेलों में से एक है। यह खेल विश्व के लगभग 170 देशों में खेला जाता है। बेसबॉल सॉफ्टबॉल अमेरिका का राष्ट्रीय खेल है। भारत में भी लंबे समय से यह खेल खेला जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed