फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Manisha won in poster making, Sneha won in slogan writing

Solan News: पोस्टर मेकिंग में मनीषा, नारा लेखन में स्नेहा ने मारी बाजी

Mon, 12 May 2025 08:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
Manisha won in poster making, Sneha won in slogan writing
मुरारी लाल नर्सिंग संस्थान में केक काटकर नर्सिंग दिवस मनाते हुए निदेशक, प्रधानाचार्य और स्टाफ। - फोटो : credit
मुरारी लाल नर्सिंग संस्थान में केक काटकर मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मुरारी लाल नर्सिंग संस्थान सोलन में अंतररराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया। साथ ही कई प्रकार के कार्यक्रम की प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में थीम हमारी नर्स था। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। इसके बाद नर्सिंग दिवस मनाने के उद्देश्य बताए गए। इस पर प्रशिक्षुओं ने अपने विचार साझा किए। बताया कि नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल की स्मृति में हर साल नर्स दिवस मनाया जाता है। इस दौरान पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में में मनीषा प्रथम रही जबकि कनिका एवं निर्मल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में स्नेहा नेगी ने प्रथम व अदिति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राशि, पलक, साक्षी, आस्था की टीम विजेता रही। वाद विवाद प्रतियोगिता में कुमकुम व रंगोली में दीक्षा ने बाजी मारी। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता ने विद्यार्थियों को नर्सिंग दिवस की बधाई दी। साथ ही मरीजों की सेवा व भविष्य में अच्छे मुकाम पर पहुंचने का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर कॉलेज निदेशक अंकित गुप्ता व निमित गुप्ता, कालेज प्रधानाचार्य रघुनंदन सिंह समेत समस्त स्टाफ विशेष रूप से मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed