फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Manish Dadhwal became the president of Bar Association Nalagarh

Solan News: मनीष डढवाल बने बार एसोसिएशन नालागढ़ के अध्यक्ष

Mon, 21 Apr 2025 06:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में बार एसोसिएशन के चुनाव में मनीष डढवाल अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी डीके कौशल को 15 मतों से पराजित किया। नालागढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव वरिष्ठ अधिवक्ता आरडी ठाकुर की देखरेख में हुए। उपाध्यक्ष का चुनाव विवेक कौशल व अभिमन्यू के बीच हुआ। यह मुकाबला कांटे का रहा। केवल एक वोट से विवेक ने बाजी मारी। विवेक को 70 और अभिमन्यू को 69 मत पड़े। दो वोट रद्द हुए। महासचिव पद के लिए सुमन कसेक व प्रियंका ठाकुर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सुमन कसेक 87 वोट लेकर विजय रही। जबकि प्रियंका ठाकुर को 54 वोट पड़े। इसके अलावा संयुक्त सचिव के पद पर सर्वसम्मति से कुलबीर चौधरी का चयन हुआ। नव निर्वाचित अध्यक्ष मनीष डढवाल ने बताया कि वह अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए अधिवक्ताओं को हितों में काम करेंगे। इस मौके पर नरेश कुमार गोयल, दरबारा सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed