{"_id":"f5eb0367fa97ebdf6c8ede312ca0d4b4","slug":"man-injured-by-lepard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए से भिड़ गया सुभाष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए से भिड़ गया सुभाष
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन)
Updated Sun, 21 Feb 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर के नजदीक आंजी मातला पंचायत के मातला गांव में रविवार को जंगल में एक व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला कर दिया। व्यक्ति भी जान बचाने को तेंदुए से भिड़ गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के उपप्रधान कमलेश शर्मा ने बताया कि मांतला निवासी सुभाष अपने परिवार के साथ जंगल से लकड़ी लाने गया था। जंगल मे लकड़ी एकत्रित कर रहा था कि झाड़ियों में दुबक कर बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया। हिम्मत दिखाते हुए सुभाष तेंदुए से भिड़ गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके परिवार के लोग वहां पहुंचे। उन्हें देखकर तेंदुआ वहां से भाग गया। परिजनों ने घायल सुभाष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर पहुंचाया। जहां उसका चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पहले भी तेंदुए की दहशत है।
विज्ञापन