{"_id":"6822115f7593afdda9039a92","slug":"man-can-make-his-life-happy-with-the-help-of-satsang-acharya-dharamveer-solan-news-c-176-1-ssml1040-143724-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनुष्य सत्संग के सहारे अपने जीवन को बना सकता है सुखमय : आचार्य धर्मवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनुष्य सत्संग के सहारे अपने जीवन को बना सकता है सुखमय : आचार्य धर्मवीर
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
सोलन फटाफट
मझली रिल्ली में भागवत कथा का श्रवण करते हुए स्थानीय लोग। संवाद
- फोटो : credit
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
बरोटीवाला (सोलन)।
ग्राम पंचायत नालका के मंझली रिल्ली में आयोजित श्रीमद्भावगत कथा में आचार्य धर्मवीर ने कहा कि मनुष्य सत्संग का आसरा लेकर अपनी जीवन को सुखमय बना सकता है। तीसरे दिन की कथा में उन्होंने कहा कि सत्य स्वरूप भगवान को भुला देने वाला व्यक्ति आकृति से तो मनुष्य जैसा लगता है पर वास्तव में पशु तुल्य ही होता है। भगवान ने सुनने के लिए कान दिए, उनसे भगवान की अमृतमय कथा कीर्तन भजन बाणी तो सुनता नहीं और दुनिया भर की और बातें सुनने में ही लगा रहता है। आंखें दी कि उन आंखों से भगवान की छवि निहारने के लिए परंतु मनुष्य पूरा जीवन वासना युक्त चित्र छवियां देखता रहता है। मनुष्य को सत्संग का आसरा लेकर सुखमय जीवन जीने के लिए और आखंड शांति के लिए ईश्वर की शरण लेकर अपना उद्धार करना चाहिए। इसलिए इंद्रियों का संयम रखते हुए भगवान को सदा याद रखना चाहिए और भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए कि धर्मे मतिरस्तु, भगवति रतिरस्तु, धर्म मे मेरी मति रहे और भगवान आपके चरणों में प्रेम सदा ही बना रहे। आचार्य ने कहा कि बुराइयों से सदा बचें और सन्मार्ग पर चलने का संकल्प ले भागवत कथा प्रवचन सुनना सार्थक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।