फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Mahila Mandal demands SDM's intervention on illegal dumping in Kaushalya Khad

Solan News: कौशल्या खड्ड में अवैध डंपिंग पर महिला मंडल ने एसडीएम से की हस्तक्षेप की मांग

Sat, 07 Mar 2026 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
पत्र के माध्यम से भेजा ज्ञापन, बताया रात के समय की जा रही है अवैध डंपिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

परवाणू (सोलन)। परवाणू क्षेत्र के कामली गांव में बहने वाली कौशल्या खड्ड में अवैध रूप से मिट्टी डाले जाने के मामले को लेकर महिला मंडल कामली और स्थानीय ग्रामीणों ने एसडीएम कसौली को डाक के माध्यम से ज्ञापन भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। महिला मंडल की ओर से भेजे गए शिकायत पत्र में बताया गया है कि कुछ लोग अपने निजी प्लॉटों से मिट्टी निकालकर उसे अवैध रूप से खड्ड में फेंक रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार दिन में विरोध होने पर यह काम अस्थायी रूप से रोक दिया जाता है, लेकिन रात के समय डंपरों के माध्यम से लगातार मिट्टी डाली जा रही है। महिला मंडल का कहना है कि इस अवैध डंपिंग से खड्ड का प्राकृतिक बहाव प्रभावित हो रहा है और आने वाले समय में पानी का रुख बदलने का खतरा बढ़ गया है। इससे भविष्य में नदी किनारे बने घरों को कटाव का गंभीर खतरा हो सकता है। वहीं उसी स्थान पर जलशक्ति विभाग का वाटर पंप भी स्थित है, जहां से पूरे परवाणू शहर को पानी की आपूर्ति होती है। यदि इस पंप को नुकसान पहुंचता है तो पूरे क्षेत्र की जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है। स्थानीय निवासी अजमेर सिंह ने बताया कि इस संबंध में 1100 हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी है। उनका आरोप है कि मिट्टी सीधे नदी में डंप की जा रही है। इससे खड्ड का स्वरूप बिगड़ रहा है और बहाव असंतुलित हो रहा है। उधर टकसाल पंचायत के सचिव पवन कुमार ने स्पष्ट किया कि पंचायत ने किसी भी प्रकार की डंपिंग की अनुमति नहीं दी है। पंचायत ने केवल अपने क्षेत्र में जमीन समतल करने के कार्य के लिए अनुमति दी थी। यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से डंपिंग करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed