{"_id":"67448aac2fa53fbc9f05ec02","slug":"mahapanchayat-on-28th-against-nagar-panchayat-solan-news-c-176-1-ssml1042-132916-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नगर पंचायत के विरोध में महापंचायत 28 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नगर पंचायत के विरोध में महापंचायत 28 को
Mon, 25 Nov 2024 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 25 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार में सरकार के फरमान पर बढ़ा विरोध
क्षेत्र की सभी सभाओं के सदस्य रहेंगे मौजूद
सोमवार को बैठक के बाद सभाओं ने किया प्रदर्शन
क्षेत्र को नगर पंचायत बनाने से लोगों में नहीं है खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। कुनिहार क्षेत्र में नगर पंचायत बनाने के विरोध में 28 नवंबर को महापंचायत बुलाई है। महापंचायत में जनप्रतिनिधि समेत सभी सभाओं के सदस्य मौजूद रहेंगे। सोमवार को यह फैसला सभाओं ने लिया है। कुनिहार के तालाब मंदिर में बैठक आयोजित हुई। विकास सभा कुनिहार की ओर से हुई बैठक में कुनिहार को नगर पंचायत बनाने पर सरकार की ओर से दिए गए फरमान का विरोध किया गया। साथ ही महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया गया। महापंचायत भी तालाब मंदिर परिसर में होगी।
कुनिहार विकास सभा के वरिष्ठ मुख्य सलाहकार धनीराम तनवर ने कहा कि कुनिहार की तीनों पंचायतों की के लोगों को महापंचायत में आने के लिए कहा जाएगा। इस महापंचायत में आकर विरोध जताएंगे। उन्होंने कहा कि अगर नगर पंचायत बनाई गई तो लोगों को काफी परेशानी होगी। अधिक टैक्स भरने पड़ेंगे। मकान को बनाने और तबदील करने के लिए इजाजत लेनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को 11:00 बजे महापंचायत होगी। सोमवार को हुई बैठक में हाटकोट पंचायत प्रधान जगदीश अत्री, उप प्रधान रोहित जोशी, उप प्रधान कुनिहार पंचायत हरिदास तनवर, व्यापार मंडल कुनिहार के प्रधान धीरज ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।