फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Mahadev Eleven Saryanj won Barog Premier League

Solan News: महादेव इलवेन सरयांज ने जीती बड़ोग प्रीमियर लीग

Sun, 16 Feb 2025 05:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 05:15 PM IST
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में बनिया देवी की टीम को दी मात
विज्ञापन

विधायक संजय अवस्थी ने सम्मानित किए खिलाड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग में बड़ोग प्रीमियर लीग (बीपीएल) संस्करण-5 क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन किया गया। इस मौके पर अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला महादेव इलेवन सरयांज और बनिया देवी टीम के बीच खेला गया। जिसमें महादेव इलेवन सरयांज की टीम विजेता रही। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 11 हजार रुपये व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 7100 रुपये व टॉफी देकर सम्मानित किया। विधायक संजय अवस्थी ने हनुमान बड़ोग से मनलोग बड़ोग संपर्क मार्ग निर्माण के लिए 1 लाख रुपये, खेल मैदान बड़ोग के निर्माण कार्य के लिए 1 लाख रुपये, नेहरू युवा क्लब मनलोग बड़ोग को एक किक्रेट किट, युवक मंडल बड़ोग को उपकरण के लिए 15 हजार रुपये तथा आयोजन समिति बड़ोग को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने महिला मंडल रनोह खालसा भवन निर्माण कार्य के लिए 1.5 लाख रुपये सौगात दी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत हनुमान बडोग में 35 लाख रुपये की लागत से शीघ्र ही सिंचाई कूहल का निर्माण कार्य किया जाएगा। इस मौके पर विधायक संजय अवस्थी ने लोगों की समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed