फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   madal president elected

Solan News: अर्की में रीना भारद्वाज बनीं मंडल अध्यक्ष, दून में फंसा पेंच

Wed, 18 Dec 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
अर्की में ओबीसी कोटे को दी प्राथमिकता, छह पुरुष भी थे दौड़ मेंभाजपा ने 13 में से 12 मंडलों में अध्यक्ष सर्वसम्मति से किए तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भाजपा ने बुधवार को अर्की में भी मंडल अध्यक्ष की तैनाती कर दी है, जबकि दून का मामला अभी भी फंसा हुआ है। रीना भारद्वाज को ओबीसी कोटे से मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हालांकि इसमें कुल सात नाम भाजपा के पास आए थे, जिसमें छह पुरुष और एक महिला थी। अंत में महिला के नाम पर मुहर लगाई गई। रीना भारद्वाज इससे पहले दो बार अर्की महिला मोर्चा मंडल की अध्यक्ष रह चुकी हैं और जिले में ओबीसी मोर्चा के सचिव पद पर भी तैनात रही हैं। उधर, दूसरी ओर दून मंडल में अभी भी अध्यक्ष पद की तैनाती नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि यहां पर जिस विधायक की ड्यूटी मंडल अध्यक्ष तैनाती को लगाई गई है। वह विधानसभा सत्र में व्यस्त हो गए हैं। अब 20 दिसंबर को यहां पर मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।
गौर रहे कि मंगलवार को भाजपा ने अपने 13 में से 11 मंडलों में अध्यक्षों की तैनाती कर दी थी। इसमें सोलन शहरी से शैलेंद्र गुप्ता, ग्रामीण से चंद्रकांत चुने गए। कंडाघाट ग्रामीण से मदन ठाकुर, धर्मपुर से मदन मोहन मेहता, कसौली से लक्ष्मी दत्त अत्रि, दून के पट्टा मंडल से खेमचंद, दाड़लाघाट से राकेश ठाकुर, जयनगर से राजेश महाजन, नालागढ़ शहरी से शालिनी, पंजेहरा से जोगिंद्र जिंदू और रामशहर से कुलभूषण को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

अब जिले में भाजपा ने 13 में से 12 मंडलों में अध्यक्ष तैनात कर दिए हैं। दून का पेंच अभी फंसा हुआ है। हालांकि इससे पहले जिला में मात्र पांच मंडल होते थे, पहली बार भाजपा ने जिले में 13 मंडल बनाए हैं, जिनमें अब अध्यक्षों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने कहा कि अर्की मंडल से रीना भारद्वाज को मंडल अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दी गई है। वह ओबीसी कोटे से हैं। उन्होंने कहा कि जिले के 13 मंडलों में से 12 मंडलों के चुनाव आम राय से हुए हैं। दून मंडल का चुनाव विधायक के व्यस्त होने से नहीं हो सका है। वह 20 दिसंबर तक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed