फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Long traffic jam at Parwanoo toll over the weekend; questions raised about traffic management.

Solan News: वीकेंड पर परवाणू टोल पर लगा लंबा जाम, व्यवस्था पर सवाल

Sun, 27 Sep 2026 12:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 27 Sep 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
Long traffic jam at Parwanoo toll over the weekend; questions raised about traffic management.
धर्मपुर के सनवारा टोल प्लाजा पर वीकेंड पर लगा जाम। संवाद
टोल पर पर्याप्त कर्मचारी न होने से पर्यटक हुए परेशान, पुलिस रही अलर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। वीकेंड के चलते शनिवार को परवाणू-शिमला एनएच-5 पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। दोपहर के समय परवाणू टोल प्लाजा पर चंडीगढ़ से शिमला की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते जाम एक किलोमीटर से अधिक लंबा हो गया। टोल पर वाहनों की रफ्तार धीमी होने से स्थानीय लोगों के साथ शिमला, सोलन और कसौली जाने वाले पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी यातायात व्यवस्था संभालने के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालने का प्रयास किया, लेकिन वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण यातायात का दबाव बना रहा। वाहन चालकों का कहना है कि वीकेंड पर वाहनों की संख्या बढ़ने की जानकारी पहले से होती है। ऐसे में टोल प्लाजा पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती और पर्याप्त लेन की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि वाहनों को अधिक इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन

परवाणू हिमाचल का प्रवेश द्वार होने के कारण शनिवार और रविवार को यहां पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। अधिकांश पर्यटक शिमला, सोलन और कसौली की ओर जाते हैं। ऐसे में वीकेंड पर टोल प्लाजा पर वाहनों का दबाव सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे जाम में फंसा परिवार
दिल्ली से परिवार के साथ शिमला घूमने पहुंचे गौरव गौतम ने बताया कि हिमाचल में प्रवेश करते ही परवाणू टोल प्लाजा पर उन्हें लंबे जाम का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि काफी देर तक जाम में फंसे रहने से यात्रा का समय बढ़ गया और परिवार को परेशानी हुई। उनके अनुसार, वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने की जानकारी टोल प्रबंधन को पहले से होती है, इसलिए शनिवार और रविवार को अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जानी चाहिए।

वाहनों की संख्या बढ़ने से बढ़ा दबाव
शनिवार को पुलिस कर्मी यातायात सुचारू करवाने के लिए सड़क पर मशक्कत करते नजर आए। पुलिस ने वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालने का प्रयास किया, लेकिन लगातार बढ़ती संख्या के कारण जाम को नियंत्रित करने में समय लगा। स्थानीय लोगों और पर्यटकों का कहना है कि वीकेंड पर परवाणू टोल प्लाजा पर वाहनों का दबाव बढ़ना सामान्य है। ऐसे में टोल प्रबंधन को पहले से प्रभावी व्यवस्था करनी चाहिए।

धर्मपुर के सनवारा टोल प्लाजा पर वीकेंड पर लगा जाम। संवाद

धर्मपुर के सनवारा टोल प्लाजा पर वीकेंड पर लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed