फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Lohri festival celebrated with pomp in Baddi-Barotiwala

Solan News: बद्दी-बरोटीवाला में धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व

Mon, 13 Jan 2025 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
बद्दी-बरोटीवाला में धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व लोगों ने एक-दूसरे को बांटी रेवड़ियां और मूंगफली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया। लोगों ने एक-दूसरे के घरों में जाकर मिठाई, रेवड़ी, गजक और मूंगफली बांटी। उसके बाद शाम होते ही लोगों ने सार्वजनिक स्थानों व घरों में लोहड़ी दहन किया और पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मोतिया प्लाजा बद्दी में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसमें अपार्टमेंट की मैनेजर सपना रावत ने लोगों को लोहड़ी का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि लोहड़ी, लोक कथाओं और पारिवारिक परंपराओं में गहराई से निहित है, इसे दशकों से फसल उत्सव के रूप में मनाया जाता रहा है। पारंपरिक रूप से कृषि पर निर्भर परिवारों के लिए महत्वपूर्ण, लोहड़ी भरपूर फसल के लिए आभार व्यक्त करने का समय दर्शाती है। यह पर्व अग्नि की पूजा से भी जुड़ा है, जो गर्मी और समृद्धि का प्रतीक है। नए साल पर सबसे पहले लोहड़ी और फिर मकर संक्रांति मनाई जाती है। लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष अशोक राणा व सचिव अनिल मलिक ने कहा कि लोग इन दोनों त्योहारों का इंतजार करते हैं। लोहड़ी हिंदूओं व सिखों का प्रमुख त्योहार है। विशेषकर, पंजाब में इस त्योहार को बहुत ही भव्य तरीके से मनाया जाता है। अब पूरे भारत के लोग इसे पसंद करते हैं। बद्दी के विजय बैंसल ने बताया कि बद्दी में हर घर में लोहड़ी जलाने की प्रथा है और शाम के समय लोग लोहड़ी जलाने के बाद ही भोजन ग्रहण किया। आग जला कर इसमें तिल रेवड़ी व मूंगफली से पूजा की और बच्चों में तिल रोड़ी व मूंगफली बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed