फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Local tomato prices rise, crate crosses Rs 1,000

Solan News: लोकल टमाटर के दामों में उछाल, क्रेट 1,000 रुपये पार

Thu, 12 Jun 2025 06:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
बाहरी राज्यों से टमाटर आना बंद, स्थानीय सीजन हुआ शुरू
विज्ञापन

गंबरपुल, अश्वनी खड्ड, मनलोग समेत अन्य क्षेत्रों से सब्जी मंडी पहुंच रही खेप
अच्छे दाम मिलने से किसानों के चेहरे पर आई रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सब्जी मंडी सोलन में टमाटर के दामों में एकदम से उछाल आ गया है। पिछले एक सप्ताह से 500 से 700 रुपये के बीच बिक रही क्रेट वीरवार को 1,000 रुपये पार पहुंच गई है। इससे किसानों के चेहरों पर रौनक आ गई है। आने वाले दिनों में टमाटर के दामों में और अधिक बढ़ोतरी होने की भी उम्मीद है। वर्तमान में सब्जी मंडी सोलन में गंबरपुल, अश्वनी खड्ड, मनलोग, समेत अन्य पानी वाले क्षेत्रों से टमाटर की खेप पहुंच रही है, जबकि जिले के अन्य क्षेत्रों में मौसम की मार से टमाटर की फसल देरी से तैयार होगी। इसमें कई क्षेत्रों में टमाटर ओलावृष्टि से खराब हुआ है। जानकारी के अनुसार हिमाचल में सोलन सबसे बड़ा टमाटर की पैदावार करने वाला जिला है। इसके अलावा सिरमौर, शिमला, मंडी व बिलासपुर में भी टमाटर की फसल लगाई जाती है। सोलन जिला के अधिकतर किसानों की आमदनी का टमाटर की फसल ही जरिया है। पिछले वर्ष किसानों को टमाटर की फसल के अच्छे दाम नहीं मिल पाए थे। बंगलुरू की दस्तक के बाद पूरा सीजन में टमाटर के दाम बढ़ नहीं पाए थे। हालांकि बीच-बीच में थोड़ा रेट मिला, लेकिन कई बार तो किसानों को 80-100 रुपये में भी पूरा क्रेट बेचना पड़ा था। फसल उगाने पर आई लागत भी किसान पूरी नहीं कर पाए थे। वर्ष 2023 में टमाटर के दामों में भारी उछाल देखने को मिला था और एक क्रेट 5,000 रुपये तक भी बिका था। बताया जा रहा है कि अभी बंगलुरू से टमाटर की फसल तैयार नहीं हुई है। इसे मार्केट में आने में कुछ समय लगेगा। जिला सोलन के किसानों पर भी इस बार असमय हुई बारिश की मार पड़ी व फसलें खराब हुई हैं।

टमाटर के दामों में तेजी आई है। वीरवार को टमाटर 1,400 रुपये तक बिका है। हालांकि अभी केवल 1,000 से 1,200 तक क्रेट सब्जी मंडी में पहुंच रहे हैं। कम आवक व अधिक डिमांड को देखते हुए अभी आने वाले दिनों में दाम और अधिक बढ़नै की संभावना है।
विज्ञापन

अरुण कुमार शर्मा,सचिव,मंडी समिति,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed