{"_id":"6af721cd28f11eac630c9601","slug":"listening-to-the-bhagavata-katha-brings-spiritual-peace-to-human-life-acharya-solan-news-c-176-1-ssml1040-184380-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत कथा श्रवण मनुष्य जीवन में लाता है आध्यात्मिक शांति : आचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत कथा श्रवण मनुष्य जीवन में लाता है आध्यात्मिक शांति : आचार्य
Sat, 14 Nov 2026 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
रामशहर के मटूली( स्वाडघाट) में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान मौजूद श्रद्धालु व अन्य। स्रोत
मटूली में भागवत कथा के चौथे दिन उमड़े श्रद्धालु, हुआ भक्तिमय माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से जीवन में आती है आध्यात्मिक शांति : आचार्य राम प्रताप
रामशहर/नालागढ़ (सोलन)। रामशहर के मटूली गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण किया। कथा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कथावाचक आचार्य राम प्रताप शर्मा ने श्रीमद्भागवत महात्म्य का विस्तार से वर्णन किया।
आचार्य ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य को आध्यात्मिक शांति मिलती है और सकारात्मक विचारों का संचार होता है। कथा व्यक्ति को धर्म, सदाचार और सत्कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। यह प्रभु भक्ति से जुड़ने का माध्यम भी है।
इस ज्ञान यज्ञ का आयोजन समस्त शर्मा परिवार की ओर से पितरों के उद्धार और दिवंगत बिहारी लाल के चतुर्वार्षिक श्राद्ध के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। परिवार का उद्देश्य धार्मिक आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बनाना और लोगों को प्रभु भक्ति से जोड़ना है। कथा आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने की अपील की है।