{"_id":"6672dca14aafe272bf0e4fd9","slug":"light-rain-with-strong-winds-in-the-district-temperature-dropped-by-6-degrees-solan-news-c-176-1-ssml1040-123695-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिले में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, गिरा तापमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिले में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, गिरा तापमार
Wed, 19 Jun 2024 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
बुधवार शाम करीब 6 बजे शहर व आसपास के क्षेत्रों में देर शाम तक हुई बारिश
क्षेत्र में हुई पर्याप्त बारिश से किसान, बागवान हुए खुश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर व इसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले करीब एक माह से पड़ रही तेज गर्मी और उमस से लोगों को निजात मिली। बुधवार शाम करीब 6 बजे शहर में तेज हवाओं के बीच पर्याप्त बारिश हुई। जिससे तापमान में भी करीब 10 डिग्री तक की कमी आई। बुधवार दोपहर को जहां सोलन का तापमान 36 डिग्री तक था।
बीते करीब एक माह से जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। पहली बार सोलन शहर का तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया था। जिससे उमस भी हो गई थी। वहीं बारिश न होने से किसान बागवान परेशान थे। टमाटर, शिमला मिर्च समेत अन्य नगदी फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं। साथ ही मक्की की बिजाई भी नहीं हो पा रही है। मगर अब मौसम ठंडा होने से किसान बागवानों को भी खुशी के साथ उम्मीद जगी है कि आगामी दिनों में और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।