फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   leporad in caze in solan

शिकंजे में अाया बाघ मामू

Mon, 12 Sep 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Mon, 12 Sep 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
leporad in caze in solan
तेंदुए के खौफ से भराड़ीघाट के दसेरन पंचायत के लोगों को कुछ हद तक राहत मिल गई है। - फोटो : अमर उजाला
तेंदुए के खौफ से भराड़ीघाट के दसेरन पंचायत के लोगों को कुछ हद तक राहत मिल गई  है। स्थानीय लोगों के बीच खौफ का कारण बना तेंदुआ खुद ब खुद वन विभाग के पिंजरे में जा फंसा। तेंदुआ जख्मी था। सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर शिमला भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह लगभग 4 बजे वन विभाग द्वारा लगाए पिंजरे में तेंदुआ अचानक कैद हो गया। कैद होने के बाद तेंदुआ जोर-जोर से दहाड़ने लगा। दहाड़ने की आवाज सुन कर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो पाया कि तेंदुआ पिंजरे में कैद था। इसकी सूचना स्थानीय निवासी प्रेम भगत ने वन विभाग के अधिकारियों को फोन पर दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी सहायक संजीव सूद कुनिहार से अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। इसके बाद वन विभाग शिमला से चिकित्सक और वन प्राणी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। चिकित्सकों ने तेंदुए का प्राथमिक उपचार किया। साथ ही मादा तेंदुए को रेस्क्यू  सेंटर शिमला भेजा गया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग और रेस्क्यू टीम का धन्यवाद किया। मौके पर पंचायत प्रधान रामस्वरूप, दीप चंद, किशोरी शास्त्री, नीलम भारद्वाज, रूपलाल वर्मा, गीता राम, मनोज शर्मा और प्रकाश समेत अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed